चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली
आज पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के पास तीन – तीन पासपोर्ट कैसे हैं उनकी पूरी की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं?
क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें– क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?
⦿ UAE का पासपोर्ट
• जारी हुआ: 14 मार्च 2022
• खत्म होगा: 13 मार्च 2027
⦿ एंटीगुआ-बारबुडा का पासपोर्ट
• जारी हुआ: 26 अगस्त 2021
• खत्म होगा: 25 अगस्त 2031
⦿ अरब रिपब्लिक ऑफ इजिप्ट का पासपोर्ट
• जारी हुआ: 13 फरवरी 2022
• खत्म होगा: 12 फरवरी 2029
सवाल हैं-
⦿ हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या आप कोई अपराधी हैं? कहीं हिमंता के पास भी ऐसे ही और पासपोर्ट हैं? क्या इनकी तैयारी– चुनाव हारने के बाद फरार होने की है?






