back to top

जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता / फरीदाबाद 

आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद और आस पास क्षेत्र के 50 पूर्वचिन्हित दिव्यंगजनों को 25 लाख से अधिक लागत की बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणधीर कोटवाल, सहायक महाप्रबंधक, दिल्ली-एन.सी.आर, जे एंड के बैंक लिमिटेड ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जिनके साथ हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, पुरुषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद तथा अन्य मंचासीन अतिथिगण भी उपस्थित रहे । वितरण कार्यक्रम का आयोजन एलिम्को और जे एंड के बैंक लिमिटेड के बीच हुए सी.एस.आर अनुबंध के अंतर्गत किया गया जिसमे जे एंड के बैंक द्वारा दिव्यंगजनों को निः शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री रणधीर कोटवाल, ने कहा कि जे एंड के बैंक लिमिटेड सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम दिव्यांगजनों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसका लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो। उन्होंने बताया की जे एंड के बैंक द्वारा एलिम्को के साथ मिलकर देश के अन्य स्थानों मे भी सहायक वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिनमे विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किये जा रहे है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

 हरीश कुमार, प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद, ने अपने स्वागत उद्बोधन में निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरणों के लिए प्रदान की जारी सेवाओ की जानकारी देते हुए बताया एलिम्को फरीदाबाद केंद्र से भारत सरकार की योजना का लाभ क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने तकनीकी नवाचारों तथा उपकरणों की गुणवत्ता एवं प्रदान किये गए उपकरणों मे आने वाली किसी समस्या की पर त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया ।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने अपने संबोधन में जे एंड के बैंक लिमिटेड और एलिम्को द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी और एलिम्को के संयुक्त प्रयासों से जिले में समय-समय पर सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनसे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम मे एलिम्को फरीदाबाद से प्रबंधक मृणाल कुमार, सह प्रबंधक सुमित तिवारी, राजेश दास, सहित जिला रेड क्रॉस सोसायटी के प्रोस्थेटिक्स जयपाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img