back to top

नशा समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे मुक्ति सामूहिक जिम्मेदारी-अंकुश मिगलानी

Must Read

” एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन”

चौथा अक्षर संवाददाता/ फरीदाबाद 

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में “एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार” का आयोजन अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में किया गया।

डॉ मान सिंह, उप सिविल सर्जन, फरीदाबाद ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई नशा करे तो अपने माता पिता से भाई बहन से प्यार करने का नशा करे, समाज की तरक्की की सोच का नशा करे, देश प्रेम का नशा करे न कि बोतल, बीड़ी, सिगरेट आदि का नशा करे।

सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद समय समय पर नशे के विरुद्ध जागरूकता सेमिनारों का आयोजन करता है। देश से नशा समाप्त करने का उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना है। उन्होंने युवाओं को नशे से शरीर में होने वाले विकारों बारे पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है जिससे हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही है। हम सभी को चाहिए कि नशे की लत लगने से पहले ही हम सतर्क हो जाए अन्यथा ऐसा न हो कही देर हो जाये।

पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा उपस्थित युवाओ को नशा ना करने कि शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि नशा रूपी दलदल से बचने के लिए हमें अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देनी चाहिए ताकि कोई भी नशे की चंगुल में न फंसे। मादक पदार्थों का सेवन किसी भी नशे की लत वाले  इंसान  की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक ख्याति के साथ साथ सांसारिक जीवन को समाप्त कर देता है जिस कारण  परिवार में  लड़ाई झगड़े एवं कलह होता है।

धर्मेंद्र कसाना, परियोजना निदेशक, रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र सेक्टर 14, फरीदाबाद ने  नशे के प्रकार एवं बचाव के तरीके बताए तथा उन्होंने बताया कि यदि किसी के आस पास कोई नशा छोड़ना चाहता है तो उसको नशे के आदी व्यक्ति को उसके आधार कार्ड के साथ लेकर रैडक्रॉस नशामुक्ति केंद्र सेक्टर 14 फरीदाबाद में लेकर आए, जहां उसको नशा छोड़ने में पूरी सहायता की जाएगी।

कर्मवीर, समाजसेवी ने उपस्थित युवाओ को जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग देश हित में करना चाहिए। नशा विनाश का कारण है। नशा करने वाले व्यक्ति कभी भी अपनी एवं अपने परिवार की उन्नति नहीं कर सकता है। उसका मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान भी होता है। नशे की लत एक आम इंसान के सभी सपनों को समाप्त कर देती है।

इस अवसर पर  संजीव कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य अग्रवाल कॉलेज, बल्लबगढ़ ने सभी विद्यार्थियों एवम अध्यापकों का नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद का इस सेमिनार का आयोजन हेतु धन्यवाद किया एवं  सभी से नशा समाप्त करने के लिए सहयोग करने की अपील की।

इस सेमिनार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई | इस सेमिनार के सफल आयोजन में पूजा वाई आर सी कॉर्डिनेटर,सुभाष, प्रियंका सहरावत,  रामबरन यादव, महादेव एवं अन्य कॉलेज स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

देशभर में एक फ़िल्म और एक किताब चर्चा में…!

ज्योति मल्होत्रा गत सप्ताह एक फिल्म और एक किताब देशभर में चर्चा के केंद्र में रही, ‘घूसखोर पंडत’ नामक फिल्म...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img