एजेंसी / तेहरान
ईरान के सुप्रीम लीडर”आयतुल्लाह अली खामेनेई का 28 फरवरी 2026 की रात (कल रात) अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हवाई हमलों में निधन हो गया। ईरानी सरकार के मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है। वे 86 वर्ष के थे और 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) थे। ईरान ने उनकी मौत पर 40 दिनों का शोक और 7 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

खामेनेई साहब एक मजबूत और कट्टर इस्लामी नेता थे। उन्होंने अमेरिका और इज़राइल जैसे ताकतवर और हमलावर देशों के सामने झुकने से हमेशा इनकार किया। उन्होंने ईरान को पश्चिमी प्रभाव से दूर रखने की नीति अपनाई , परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और इज़राइल के खिलाफ फिलिस्तीन, लेबनान (हिजबुल्लाह) जैसे क्षेत्रीय प्रतिरोध का समर्थन किया। उनकी इस दृढ़ता और दुनियां को अपने हिसाब से हांकने की कोशिश करने वाले अमरीकी इज़रायली गठजोड़ के खिलाफ विरोध की वजह से बहुसंख्यक मुसलमान उन्हें सम्मान देते थे और उन्हें इस्लामी दुनिया की आजादी और मज़लूमों (विशेषकर फिलिस्तीन) का रक्षक मानते थे।

लेकिन उनकी सख्त धार्मिक नीतियों ने समाज पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डाला। महिलाओं के अधिकारों पर बहुत सख्त पाबंदियाँ लगाई गईं, जैसे अनिवार्य हिजाब और विरोध प्रदर्शनों (महसा अमीनी मामले में) को क्रूरता से कुचला गया। उनकी कट्टरता ने युवाओं, महिलाओं और आधुनिक सोच वाले लोगों को बहुत नुकसान पहुँचाया, जिससे ईरान का सामाजिक और आर्थिक विकास रुका रहा। कई लोग मानते हैं कि इससे समाज में असमानता और दमन बढ़ा।
दुनिया भर के मुसलमान समुदाय में उनकी मौत पर प्रतिक्रियाएँ बँटी हुई हैं। ईरान के कुछ इलाक़ों में कुछ लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं और “आज़ादी” के नारे लगा रहे हैं, जबकि लाखों लोग शोक में हैं, टीवी एंकर तक रो पड़े और “बदले” की बात कर रहे हैं। दुनियां भर के शिया मुसलमानों में गहरा शोक है – भारत के कश्मीर (श्रीनगर, बडगाम, कर्गिल), लखनऊ और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, जहाँ लोग पोस्टर लेकर “अमेरिका-इज़राइल मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे हैं। शिया नेता जैसे मौलाना कल्बे जवाद और अन्य ने इसे “कायराना हमला” कहा और तीन दिनों का शोक मनाने की घोषणा की। कुछ ने कहा कि “एक खामेनेई मरे तो हजार खामेनेई उठेंगे”।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने पर “शोक नहीं मनाया जाएगा।” अल्बनीज ने रिपोर्टरों से कहा, “अयातुल्लाह अली खामेनेई सरकार के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम, हथियारबंद प्रॉक्सी को सपोर्ट और अपने ही लोगों के खिलाफ हिंसा और डराने–धमकानेकेक्रूरकामोंकेलिएजिम्मेदारथे।वहऑस्ट्रेलियाईजमीनपरहमलोंकीप्लानिंगके






