back to top

तेज रफ्तार कार की टक्कर से फूलपुर के इंस्पेक्टर द्वितीय गंभीर घायल, पैर व पसली में फ्रैक्चर; सिपाही भी चोटिल

Must Read

•⁠  ⁠”चौथा अक्षर” के लिए प्रयागराज से पुष्पेंद्र यादव की रिपोर्ट-

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार फूलपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर द्वितीय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे सिपाही को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में रायबरेली के अस्पताल रेफर किया गया है।

      प्रयागराज जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में फूलपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर द्वितीय राधे कृष्ण यादव (48) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे कोतवाली के चालक सिपाही गणेश यादव (45) को भी चोटें आईं।

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर राधे कृष्ण यादव और सिपाही गणेश यादव किसी कार्य से बाइक से बाबूगंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे, दाहिनी ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि इंस्पेक्टर राधे कृष्ण यादव उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे और फिर सड़क पर गिर पड़े।

घटना में इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे सिपाही को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाबूगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार इंस्पेक्टर राधे कृष्ण यादव के पैर की हड्डी टूट गई है और पसली में भी फ्रैक्चर है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहर रेफर कर दिया गया।

घायल इंस्पेक्टर मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रायबरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उधर हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इफको पुलिस चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दौरान कार का नंबर प्लेट मौके पर गिर गया है। नंबर के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।अस्पताल में भर्ती फूलपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर द्वितीय राधे कृष्ण यादव। •⁠  ⁠फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में हुआ हादसा, कार चालक फरार; रायबरेली के मूल निवासी हैं इंस्पेक्टर राधे कृष्ण यादव

तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से बेकाबू बाइक ने ली 12 वर्षीय अंजलि की जान

•⁠  ⁠प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करुआडीह गांव में गुरुवार शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

प्रयागराज। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करुआडीह गांव में गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खड़ी एक मासूम बालिका से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार करुआडीह गांव निवासी अंजलि (12) पुत्री ताराचंद्र उर्फ मुनीम गांव के सामने फूलपुर–प्रतापपुर मार्ग पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती एक बीमार व्यक्ति को देखने के लिए जा रही थी। वह सड़क किनारे खड़ी थी कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी अंजलि से जा टकराई। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुकी थी।

अंजलि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अंजलि के पिता ताराचंद्र उर्फ मुनीम ड्राइविंग कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार और बाइक चालक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने भाग रहे बाइक चालक की फोटो खींच ली है। पुलिस फोटो के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

बिहार में नीतीश राज का अंत , भाजपा अपने मकसद में कामयाब-तेजस्वी यादव

मुकेश कुमार/पटना आज बिहार में नीतीश राज का अंत हो गया, भाजपा अपने मकसद में कामयाब हो गई।  मुख्यमंत्री नीतीश...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img