back to top

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

Must Read

कोलकाता/ वार्ता

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की हेरफेर की गई सूची के प्रकाशन के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सुश्री बनर्जी ने बताया कि एसआईआर के काम में शामिल लोगों को छोड़कर पार्टी के सभी कार्यकर्ता राज्यभर के सभी ब्लॉकों में विरोध रैली निकालेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “आपने एसआईआर करने में इतना समय लिया और अब सूची सिर्फ दो दिनों में प्रकाशित कर दी गई है। चुनाव आयोग ने नाम हटाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल किया था। यह गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “पहली सूची शनिवार को प्रकाशित हुई थी और हमने देखा कि मतदाताओं के नाम बिना कोई कारण बताए हटा दिए गए हैं।” उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस सोमवार से पूरे राज्य में आंदोलन शुरू करेगी।”

गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी बतौर एक वकील मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाले सर्वोच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ के सामने हाल ही में पेश हुई थीं। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि चुनाव आयोग मतदाता सूची में कैसे हेरफेर कर रहा है।

सुश्री बनर्जी बारबार कहती रही हैं कि आने वाले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि भगवा पार्टी तृणमूल कांग्रेस को नहीं हरा सकती, इसलिए उसने आयोग की मदद से असली मतदाताओं के नाम हटाने की बुरी चाल चली।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

खामेनेई के बेटे ने संभाली कमान ,वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त 

एजेंसी/ तेहरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में बड़ा राजनीतिक बदलाव शुरू हो...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img