back to top

आसान नहीं है करोड़ों की लागत से बने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा तक पहुंचना

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली

शनिवार को आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की लागत से बने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट  को जनता को समर्पित किया। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कौन सा रास्ता चुनें ?  इतना आसान नहीं है, मेट्रो रूट क्या है?  ढूंढने पर  पता चला, आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जरिये यमुना एक्सप्रेस-वे तक पहुंच सकते हैं। इस रूट से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग सकता है। मतलब  टैक्सी वालों की बल्ले-बल्ले होगी।

11,200 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी सबसे बड़ा सवाल है. बेशक आप चौड़े हो जाइये, मगर जेवर एयरपोर्ट तक चप्पल वाले आसानी से कैसे पहुँचेंगे, यह किसी ने  नहीं सोचा,, दिल्ली से डबल दूरी पर अवस्थित इस जगह को चुनने से पहले आसान कनेक्टिविटी पर काम होना चाहिए था. जो नहीं हुआ  अगर यही सवाल उठाइये, तो तमाम लोगों को मिर्ची लगेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए कोई सीधी मेट्रो सेवा नहीं है। आपको बॉटनिकल गार्डन या नोएडा सेक्‍टर 35 मेट्रो स्टेशन तक आना होगा। इसके बाद आप इलेक्ट्रिक बस पकड़कर यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये सीधे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं। मतलब, आपको हर हाल में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अपनी जेब  ढीली करानी होगी।  टैक्सी खर्चा इकोनॉमी क्लास के टिकट जितना हो जाये, तो हैरान मत होइएगा।

उद्घाटन तो हो गया लेकिन  एयरपोर्ट का संचालन जून 2026 तक शुरू होने की उम्‍मीद है। यह आगे भी बढ़ सकती है. अभी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी (बकास) की और से सुरक्षा प्लान का अप्रूवल बाकी है। इसी अप्रूवल के बाद टिकट बुकिंग शुरू होगी।

तो इतनी जल्दी किस बात की थी?  मतलब साफ़ दिखता है यूपी चुनाव में इसका फायदा उठाया जाय । यही न ? क्योंकि प्रधानमंत्री जी को श्रेय लेने की बहुत जल्दी होती है.

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

आज इस कार्यक्रम में बोलने वाला मैं सबसे बूढ़ा हूँ-अशोक वाजपेयी

जनार्पण : गोपेश समग्र में बोलते हुए अशोक वाजपेयी जी, इलाहाबाद मेडिकल कन्वेंशन सेंटर, इलाहाबाद"  मैं इलाहाबाद पहली बार सत्तर...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img