चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली
नेहा पांचाल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS-2024 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि नेहा पांचाल विश्वकर्मा समाज से आती हैं और वह एक बेटी की मां भी हैं।घर-गृहस्थी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक दबावों के बीच उन्होंने लगातार मेहनत की और अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा।
इससे पहले नेहा पांचाल IAS (UPSC) का इंटरव्यू भी दे चुकी हैं, जो उनकी लगन, मेहनत और क्षमता को दर्शाता है। लगातार संघर्ष और प्रयास के बाद अब उन्होंने PCS-2024 में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
लेकिन सवाल तब खड़ा होता है जब — जहां एक ओर टॉपर बनी नेहा पांचाल की चर्चा कम दिखाई दी, वहीं दूसरे स्थान पर रहीं उम्मीदवार की फोटो कई जगह प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इससे मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है — क्या प्रतिभा को भी सामाजिक पहचान के आधार पर अलग-अलग तरीके से दिखाया जाता है?
फिर भी सबसे बड़ी बात यह है कि: एक बेटी की मां,परिवार की जिम्मेदारी, लगातार संघर्ष, IAS इंटरव्यू तक पहुंच , और अब PCS टॉपर, यह सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर संघर्षरत बेटी, हर मेहनती महिला और पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व का क्षण है।
नेहा पांचाल की सफलता यह साबित करती है —”सपनों की उड़ान जिम्मेदारियों से नहीं रुकती, हौसले बुलंद हों तो इतिहास बनता है।”


नेहा पांचाल टापर प्रथम स्थान शिवम् विश्वकर्मा -58 वाँ स्थान




विजय विश्वकर्मा – 88 वाँ स्थान संतोष विश्वकर्मा -115 वाँ स्थान
विजय विश्वकर्मा – 88 वाँ स्थान

संतोष विश्वकर्मा -115 वाँ स्थान
विश्वकर्मा समाज की इस बेटी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. विश्वकर्मा समाज के शिवम् विश्वकर्मा UPPCS में हुए चयनित हुए हैं तो वहीं संतोष विश्वकर्मा जौनपुर ने यूपीपीएससी 2024 में 125वीं रैंक हासिल की है सभी को चौथा अक्षर परिवार की तरफ़ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा 2024 मे विश्वकर्मा वंशियों ने परचम लहराया – नेहा पांचाल टॉपर, विजय विश्वकर्मा 88 वाँ एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा 115 स्थान हासिल किया सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनायें






