back to top

लखनऊ के कृषि भवन प्रेक्षागृह में विश्वकर्मा समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह सम्पन्न

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/लखनऊ

 रविवार 29 मार्च को विश्वकर्मा समाज की सभी सामाजिक समितियों द्वारा लखनऊ के कृषि भवन प्रेक्षागृह में सामूहिक विश्वकर्मा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रीयशी विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में वेद प्रकाश शर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा के भजन की प्रस्तुति के अलावा विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

समारोह में पधारे कवियों ने अपनी कविता और हास्य व्यंग्य के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा। लखनऊ की विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा सरोजनी देवी लेन मकबूलगंज, ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा मकबूलगंज, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति एचएएल लखनऊ मंडल, विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन लखनऊ, विश्वकर्मा समाज सेवा समिति मोहनलालगंज तथा श्री आदिदेव विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ के इस संयुक्त प्रयास की उपस्थित जनों द्वारा भूरिभूरि प्रशंसा की गई। समारोह में अतिथि तौर पर भाजपा वाराणसी के जिला अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शशिकांत शर्मा, जेलर अनिल विश्वकर्मा, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

समारोह के आयोजकगण अखिलेश मोहन विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विजय विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, काशी प्रसाद विश्वकर्मा, रजनी विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, कमलेश प्रताप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने वैष्णवी आर्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का भरपूर आनंद उठाया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

31 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

चौथा अक्षर संवाददाता/ नईदिल्ली प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img