शुक्रवार सुबह आई एक लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के सभी 50 सबसे गर्म शहर सिर्फ भारत में ही दर्ज किए गए, जिसमें ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री तापमान के साथ सबसे ऊपर रहा. यह लिस्ट साफ दिखाती है कि साल 2026 की यह गर्मी कितनी भयानक रूप ले चुकी है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में गंभीर अलर्ट जारी रखा है.

देश में गर्मी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शुक्रवार सुबह मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in ने दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट जारी की, और इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें शामिल सभी शहर भारत के ही थे. यानी उस समय दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म 50 जगहें सिर्फ भारत में दर्ज की गईं. इस सूची में कोई भी विदेशी शहर दूर-दूर तक नहीं है.






