back to top

पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्राओं का आना शुरू, ‘छात्रों की गूंज’ पर सबकी नजर !

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ पुणे

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुणे आ रहे हैं। छात्रों की गूंज का यह कार्यक्रम जयपुर, देहरादून और इलाहाबाद के कार्यक्रम से बिल्कुल अलग है।इसमें सिर्फ छात्राओं को ही बुलाया गया है।  पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्राओं का आना शुरू हो चुका है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पवन खेड़ा  ने कहा कि पुणे के इस कार्यक्रम को भी और जगहों की तरह तरह तरह के व्यवधान पैदा किये जा रहे थे, पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई थी ताकि यह कार्यकम सफल ना हो सके लेकिन सरकार को कामयाबी नहीं मिली। राहुल गांधी के पुणे के कार्यक्रम में कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। मैं चेतावनी देना चाहता हूं भारतीय जनता पार्टी को, युवा मोर्चा को, आरएसएस को कि गुस्ताखी करने की कोशिश नहीं करें।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में बता दिया है कि छात्रों की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

पुणे में आरटीओ चौक के पास ए.आई.एस. एस. एम.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मैदान में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत 22 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से आयोजित विशेष महिला/छात्रा सम्मेलन में भाग लेने के लिए छात्राओं का पहुँचना शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, सुरक्षा, समानता और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

  • स्थान: ए.आई.एस. एस. एम.एस. कॉलेज मैदान, आरटीओ चौक के पास, पुणे।
  • समय: शाम 5:00 बजे से।
  • मुख्य विषय: शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और महिलाओं के अधिकार।
  • सहभागी: केवल छात्राएं और युवा युवतियाँ।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

सरकारी स्कूल में भैंस का तबेला चलाएंगे लेकिन किसी ने अगर सच दिखाया तो उस पर हमले करेंगे.

चौथा अक्षर संवाददाता/ रामपुरा पूरे देश में ज्यादातर सरकारी स्कूल या तो बंद किए जा रहे हैं या फिर बिल्कुल...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img