चौथा अक्षर संवाददाता/ रायबरेली
विगत दिनों उत्तर प्रदेश के 180 सदर विधान सभा क्षेत्र में भारी बारिस हुई थी जिसके चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया था यहाँ तक कि 180 सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में अधिक वर्षा के कारण दो कच्चे मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच उनसे मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना। इन परिवारों के सामने रहने और खाने पीने को लेकर बड़ी ही विकट हालत पैदा हो गई थी.
बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं। डॉ. शशिकांत शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और मौके पर ही राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि “किसी गरीब परिवार के सिर से जब उसकी छत छिन जाती है, तो उसका दर्द केवल शब्दों से नहीं समझा जा सकता। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर यथासंभव मदद करना हमारा मानवीय दायित्व है।” उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होकर उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास करना है। क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या किसी भी विपरीत परिस्थिति से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें नियमानुसार सरकारी राहत एवं आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवारों को जल्द राहत मिल सके। डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा का मूल उद्देश्य है। भैदपुर के प्रभावित परिवारों के साथ आज भी खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।








