back to top

श्री विश्वकर्मा एकेडमी का भूमि पूजन समारोह 22 नवंबर 2026 को फैजाबाद रोड,गुरुपुरवा में, विश्वकर्मा समाज के गरीब और होनहार बच्चों के लिए देखा गया एक सपना जो अब एक साकार रूप लेने जा रहा है-डॉ. नूतन प्रकाश विश्वकर्मा

Must Read

श्याम लाल शर्मा

दुष्यंत कुमार की एक प्रसिद्ध ग़ज़ल की पंक्ति है: “मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।” यह उनकी चर्चित रचना संग्रह ‘साए में धूप’ का हिस्सा है, जो समाज में बदलाव और क्रांति का संदेश देती है। ठीक इसी तर्ज पर डॉ नूतन प्रकाश विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज में शिक्षा को लेकर एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहे हैं। समाज के गरीब और होनहार बच्चों के लिए देखा गया एक सपना जो अब एक साकार रूप लेने जा रहा है जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चे रहकर नीट की उच्च स्तरीय कोचिंग प्राप्त करेंगे और डॉक्टर बनकर समाज एवं देश की सेवा करेंगे।जहाँ पर 30 बच्चों के रहने-खाने की व्यवस्था संस्था की तरफ़ से की जाएगी।  यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि हजारों सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प है। लखनऊ के गुरुपुरवा क्षेत्र, फैजाबाद रोड, लखनऊ (उत्तर प्रदेशमें ) श्री विश्वकर्मा एकेडमी (Shri Vishwakarma Academy) का भूमि पूजन समारोह 22 नवंबर 2026 को किया जा रहा है जिसमें विश्वकर्मा समाज तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ नूतन प्रकाश विश्वकर्मा जो एक शिक्षक हैं उन्होंने कोरोना के समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नीट की तैयारी करने के लिए आनलाइन शिक्षा देनी शुरू की थी।तब से अब तक समाज के तमाम बच्चे मेडिकल, नर्सिंग, और अन्य विधाओं में जा चुके हैं।कोरोना काल में ही उनके दिमाग में आया की समाज के उन पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए क्या किया जा सकता है जो होनहार तो हैं लेकिन आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं तभी उन्होंने श्री विश्वकर्मा एकेडमी की परिकल्पना की और उसे साकार रूप देने में लग गए।

बकौल डॉ नूतन प्रकाश हमारा विश्वकर्मा समाज आज भी शैक्षिक और आर्थिक रूप से बहुत पीछे है।समाज का एक व्यक्ति शिक्षित होगा तो उसकी चार पीढ़ियाँ आगे बढ़ जाएँगी।संपन्न और सफल बच्चों को बधाई देने वालों का ताँता लग जाता है सब उसे अपना संबंधी बताने में जुट जाते हैं लेकिन वही बच्चा जब आर्थिक रूप से मजबूर रहता है तो कोई भी उसे सहारा देने नहीं आता।श्री विश्वकर्मा अकादमी ऐसे ही होनहार बच्चों के लिए एक पायदान का काम करेगी। उनका कहना था कि आनलाइन शिक्षा में जो सबसे बड़ी दिक्कत आयी वह यह कि हम मोबाइल से बच्चों की मानिटरिंग नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा आनलाइन पढ़ाने की अपनी सीमाएं हैं, गांवों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के पास 5 जी सपोर्ट का मोबाइल नहीं होता, मोबाइल होता है तो नेटवर्क नहीं होता जिससे उनको काफ़ी परेशानी होती है यही सब सोचकर श्री विश्वकर्मा एकेडमी की स्थापना की गई जहाँ पर विश्वकर्मा समाज के सभी समुदाय के बच्चों को नीट की तैयारी करायी जा सके।

उनका कहना था कि विश्वकर्मा समाज आज भी बिखरा हुआ है,हिंदू पौराणिक कथाओं और शिल्पशास्त्र के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा के पांच पुत्र हुए, जिन्हें विश्वकर्मा के 5 वर्ग (पांचाल ब्राह्मण) कहा जाता है। ये पाँचों वर्ग अलग-अलग शिल्पकला और निर्माण कार्य के जनक माने जाते हैं।विश्वकर्मा के 5 वर्ग और उनके मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:

  • मनु (लोहार वर्ग): यह वर्ग लोहे के काम (Blacksmith) से संबंधित है। मनु ऋषि को लोहे से अस्त्र-शस्त्र, कृषि के उपकरण और भारी औजार बनाने का जनक माना जाता है।
  • मय (बढ़ई वर्ग): यह वर्ग लकड़ी के काम (Carpentry) से संबंधित है। मय ऋषि को लकड़ी के रथ, भवन, फर्नीचर और कलाकृतियों के निर्माण का जनक माना जाता है।
  • त्वष्टा (ताम्रकार वर्ग): यह वर्ग तांबे, कांसा और पीतल के काम (Coppersmith) से संबंधित है। इन्हें धातु के बर्तन, मूर्तियां और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाने का जनक माना जाता है।
  • शिल्पी (मूर्तिकार/राजमिस्त्री वर्ग): यह वर्ग पत्थर की नक्काशी और भवन निर्माण (Mason/Sculptor) से संबंधित है। शिल्पी ऋषि को भव्य मंदिरों, मूर्तियों, किलों और पत्थरों पर शिल्पकारी करने का जनक माना जाता है।
  • दैवज्ञ (स्वर्णकार वर्ग): यह वर्ग सोने, चांदी और कीमती रत्नों के काम (Goldsmith) से संबंधित है। दैवज्ञ ऋषि को आभूषणों और रत्नों से जुड़े कलात्मक कार्यों का जनक माना जाता है।

लेकिन हम सबको बाँटकर तितर-बितर करके रखा गया है। हालांकि अब धीरे धीरे थोड़ा बदलाव आ रहा है फिर भी हमारे आने वाली पीढ़ी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए तभी वे सब एकजुट हो सकेंगे और बेहतर मुकाम हासिल कर पाएंगे।उनके अनुसार, जब तक हम अपने समाज के सभी वर्गों को नहीं जानेंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। लंबे समय से यह बीमारी हमारे दिल दिमाग में घर बना चुकी है हम सब बिखरे हैं इस बीमारी से बचना है तो वैक्सीन लगाना ही पड़ेगा।हमारा मकसद बच्चे यहाँ से पढ़ लिख कर डॉ बनकर निकलें , पढ़े लाइक रहेंगे तभी अपने समाज का भला कर पाएंगे।उनका कहना था कि बात पढ़े-लिखे या अनपढ़ से नहीं। अनपढ़ की अपनी एक सीमा होती है जबकि पढ़े लिखे की नहीं जैसे फौजी के हाथ में ए के 47 से कोई दिक्कत नहीं वही अगर किसी अनपढ़ के हाथ में आ जाय तो परेशानी हो जाती है। विश्वकर्मा समाज के बच्चों को विश्वकर्मा भगवान के बारे में पता ही नहीं है, जो जरूरी है।

उनका कहना था कि अकादमी अपने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी।आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार बच्चों को जिन्हें माध्यमिक परीक्षा में बेहतर अंक मिले हों, मेडिकल से जुड़े क्षेत्र में जाने का इच्छुक हो उनके रहने, खाने और समाज के सांस्कृतिक योगदान के प्रति जागरूक और शिक्षित किया जाएगा। प्रारंभ में कुल 30 बच्चों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। श्री विश्वकर्मा एकेडमी का भवन चार मंजिली होगा जिसमें भूतल सामाजिक कार्यों के और पार्किंग में प्रयोग होगा, प्रथम तल में नीट की कक्षाएं चलेंगी, द्वितीय और तृतीय तल में 15-15 बच्चों के रहने के लिए और चतुर्थ तल पर कैंटीन की व्यवस्था रहेगी।

डॉ नूतन प्रकाश विश्वकर्मा के अनुसार समाज के तमाम लोगों के योगदान से लखनऊ के अयोध्या रोड पर “ घूरपुरवा “ आनंदी वॉटरपार्क के पास लखनऊ में  जगह ख़रीदी गई और समाज के अन्य सहयोगियों के नेतृत्व में यह निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। जिस भवन का भूमि पूजन आगामी 22 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। भूमि पूजन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, प्रशासनिक वर्ग, राजनैतिक वर्ग, डॉ, इंजीनियर, ट्रस्ट के 700 सदस्यों  के अलावा समाज के और भी बहुत सारे लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

बच्चों के सुन्दर भविष्य का संकल्प

प्रिय साथियों!

ज़रा ध्यान से इस भवन को देखिए – यही है लखनऊ में बन रही Shree Vishwakarma Academy। आने वाले दिनों में यह भवन हमारे समाज के 30 ग़रीब लेकिन होनहार बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र बनेगा।यहीं से वे बच्चे डॉक्टर बनकर निकलेंगे और समाज को एक नई ऊँचाई पर ले जाएँगे। यह सिर्फ़ एक इमारत नहीं, बल्कि क्रांतिकारी परिवर्तन की नींव है।आइए, इस महान कार्य का हिस्सा बनें और इसे बनाने में अपना सहयोग दें। आज देश में हज़ारों प्रभु विश्वकर्मा के मंदिर हैं, पर ज़रा सोचिए – अगर हम एक शिक्षा का मंदिर बना दें, तो समाज में कितने सार्थक परिणाम आएँगे।हमारे साथ जुड़ने के लिए संपर्क कीजिए

सादर,

डॉ. नूतन प्रकाश विश्वकर्मा संस्थापक, श्री विश्वकर्मा अकादमी, लखनऊ

संस्थापक, आदिदेव श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट

पंजीकरण संख्या: 04/11/2022

Phone: 7990589183

 

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

ब्लू लाइन से सीधे जुड़ेगी एक्वा लाइन, 15.1 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बनाएगा सफर आसान; 10 नए स्टेशन होंगे तैयार ?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी परियोजना पर काम आगे...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img