back to top

लाखों महिलाओं ने झाग भरी यमुना के पानी में सूरज को अर्घ्य दिया,इतना दोहरापन  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्यों किया?

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता / नई दिल्ली

चलो !छठ पूजा भी निपट गई।यमुना नदी की सफ़ाई पर हजारों करोड़ खर्च करने और महीनों के इंतजार के बाद डूबते और उगते सूरज को राजधानी दिल्ली में रह रही यहां की लाखों महिलाओं ने झाग भरी यमुना के पानी में सूरज को अर्घ्य दिया और आराधना की। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सूर्यदेव की आराधना की, लेकिन साफ़-सुथरे पानी में। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की बहुत बेहतर तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सोनिया विहार घाट पर जाकर अर्घ्य दिया। छठ पूजा मनाने के लिए यमुना किनारे कुल 24 मॉडल घाट बनाए गए हैं और दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 1,435 जगहों पर इस त्योहार के लिए इंतजाम किए हैं। दिल्ली सरकार और सभी श्रद्धालुओं द्वारा एक बहुत ही भव्य छठ पूजा आयोजित की गई है। लेकिन हकीकत कुछ और थी।

गौर तालाब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज हमारे लिए बहुत शुभ दिन है। हमारे लाखों पूर्वांचली भाई–बहनों के कारण दिल्ली गतिमान होती है। आज यहां यमुना घाट पर हम सभी मिलकर छठ महापर्व मना रहे हैं। आज लाखों की संख्या में लोग आराधना कर रहे हैं। हमने पूरी कोशिश की हम अपने श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराएं… हमारा एक–एक व्यक्ति हमेशा दिल्ली की जनता की सेवा में लगा रहेगा। अपने पूर्वांचल के भाई–बहनों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।‘ वहीं हजारों की तादाद में महिलाएं झाग और बदबूदार यमुना के पानी में अर्घ्य देने को मजबूर थीं। इतना दोहरापन  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्यों किया?

Boys light fireworks as devotees gather on the banks of the Yamuna river to worship the Sun god during the Hindu religious festival of Chhath Puja in Noida, India, November 16, 2026. REUTERS/Bhawika Chhabra

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

जब हमें आरक्षण दिया गया है, तो हमारी वास्तविक संख्या क्यों नहीं गिनी जाती?-योगेंद्र यादव

https://youtu.be/jVQ1rHHSuQE जातिवार जनगणना की मांग कोई नई मांग नहीं है। पिछले 75 वर्षों से सामाजिक न्याय और जाति व्यवस्था के...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img