चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली
MBBS में प्रवेश लेने वाले जो छात्र नीट की तैयारियों में लगे हैं उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेने चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 मार्च 2026, रात 9 बजे तक है। उम्मीदवार NEET UG 2026 नोटिफिकेशन PDF और रजिस्ट्रेशन लिंक का इस्तेमाल करके आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।


एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- नीट यूजी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
आवेदन की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
|
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि |
8 फरवरी 2026 |
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि |
8 फरवरी 2026 |
|
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि |
8 मार्च 2026 |
|
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट |
10 से 12 मार्च 2026 |
|
परीक्षा की तिथि |
3 मई 2026 |






