back to top

आखिरी मौके पर मेरा वीज़ा क्यों रद्द कर दिया गया जबकि मेरे पास राजनीतिक मंजूरी (पॉलिटिकल क्लीयरेंस) है और उसी के आधार पर मुझे वीज़ा मिला था- नार्वे की पत्रकार हेले लिंग

Must Read

श्याम लाल शर्मा/ नई दिल्ली

इस साल मई 2026 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो की यात्रा पर थे तब नार्वे की पत्रकार हेले लिंग ने उनसे एक सवाल पूछ लिया था कि क्या वह ओस्लो की अपनी यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देंगे, जिस पर प्रधानमंत्री बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए। मोदी और उनके नॉर्वेजियन समकक्ष जोनास गहर स्टोर द्वारा एक संयुक्त प्रेस बयान पढ़े जाने के बाद, उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?” शायद यही डर था कि कहीं हैदराबाद में होने वाले सम्मेलन में पत्रकारों की स्वतंत्रता पर सवाल ना खड़ा कर दें इसलिए नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग, जो बुधवार को ओस्लो से हैदराबाद आने वाली थीं, उनकी उड़ान से कुछ घंटे पहले ही उनका भारतीय वीज़ा रद्द कर दिया गया। लिंग 12 से 14 नवंबर तक तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित ‘भारत समिट’ में हिस्सा लेने आ रही थीं, जहाँ उन्हें ‘मीडिया का भविष्य’ (द फ्यूचर ऑफ मीडिया) विषय पर एक पैनल चर्चा में बोलना था।

गौरतलब है कि हैदराबाद सम्मेलन में शामिल होने के लिए लिंग के पास एक वैध ‘सिंगल-एंट्री’ वीज़ा था, जो कार्यक्रम की अवधि तक के लिए था। लेकिन जब वह एयरपोर्ट के लिए निकलने ही वाली थीं, तभी उन्हें नॉर्वे में भारतीय दूतावास से एक फोन आया। उन्हें फोन पर कहा गया कि उनका वीज़ा रद्द कर दिया गया है और वे भारत नहीं आ सकतीं। इसके बाद, उनसे दूतावास जाकर वीज़ा को आधिकारिक तौर पर रद्द करवाने के लिए भी कहा गया।

गुरुवार को ‘द वायर’ से हुई बातचीत में लिंग ने कहा, “यह चौंकाने वाला है, यह पागलपन है। मेरे पास राजनीतिक मंजूरी (पॉलिटिकल क्लीयरेंस) है और उसी के आधार पर मुझे वीज़ा मिला था, लेकिन ऐसा लगता है कि गृह मंत्रालय ने तय किया है कि मुझे भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरे मामले में गृह मंत्रालय का क्या लेना-देना है। मुझे इस सप्ताहांत एक सम्मेलन के लिए कुछ दिनों के लिए वहाँ जाना था।”

लिंग जिस ‘राजनीतिक मंजूरी’ की बात कर रही है, वह केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई थी। विदेश मंत्रालय ने 3 नवंबर को ‘भारत समिट’ में शामिल होने वाले विदेशी नागरिकों के नामों को मंजूरी दी थी। विदेश मंत्रालय के मंजूरी पत्र में एक शर्त यह भी थी कि इसके लिए “गृह मंत्रालय और अन्य संबंधित प्राधिकरणों से मंजूरी” लेना आवश्यक है।

‘भारत समिट’ के आयोजकों में से एक, पुष्पराज देशपांडे ने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हेले लिंग हमारे साथ ‘भारत समिट’ में शामिल नहीं हो पाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के राज में ‘लोकतंत्र की जननी’ (मदर ऑफ डेमोक्रेसी) का यही रूप देखने को मिल रहा है।”

‘द वायर’ ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय, दोनों से ही लिंग का वीज़ा रद्द किए जाने के कारणों के बारे में पूछा लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला मिलेगा,

उल्लेखनीय है कि इस साल मई में, लिंग ने भारत में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या वह ओस्लो की अपनी यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देंगे, जिस पर प्रधानमंत्री बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए। मोदी और उनके नॉर्वेजियन समकक्ष जोनास गहर स्टोर द्वारा एक संयुक्त प्रेस बयान पढ़े जाने के बाद, उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?” बाद में उन्होंने इस मामले पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज से सवाल किया। भारत में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और पत्रकारों के सवालों का जवाब न देने के मोदी के फैसले पर पूछे गए उनके सवालों के जवाब में, सिबी जॉर्ज ने अन्य बातों के अलावा, COVID-19 महामारी के दौरान मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का हवाला दिया।

अपना वीजा रद्द किए जाने के जवाब में बुधवार को लिंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया,उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय पर आरोप लगाया कि “ऊपर से आए आदेशों” के कारण उनका वैध वीजा रद्द किया गया।  जिसमें उन्होंने पूछा कि आखिरी मौके पर उनका वीज़ा क्यों रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शायद इसका संबंध इस बात से है कि मई 2026 में, मैंने ओस्लो (नॉर्वे) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के लिए अपनी ‘प्रेस की स्वतंत्रता’ का इस्तेमाल किया था।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की आलोचना करने और भारत के प्रभावशाली अरबपतियों – मुकेश अंबानी और गौतम अडानी – से सवाल पूछने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। मोदी सरकार विमर्श और नैरेटिव को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है, लेकिन लोकतंत्र इस तरह नहीं चलता। आप यह तय नहीं कर सकते कि कौन-से सवाल पूछे जाएंगे, किन आवाजों को सुना जाएगा और कौन-से पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र में सवाल पूछने की आज़ादी और स्वतंत्र पत्रकारिता का सम्मान होना चाहिए।

लिंग ने भारत न आ पाने पर निराशा जताई और कहा कि उनकी यह  भारत की पहली यात्रा होने वाली थी। उनका कहना था कि “भारत में मेरे पत्रकार दोस्तों का कहना है कि शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी बदले की भावना रखने वाले व्यक्ति हैं, जो आसानी से कुछ नहीं भूलते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे क्या सोच रहे हैं। क्या उन्हें लगा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं लिखूंगी?”

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

IPO के बाद पहली बार नतीजे, EAAA India Alternatives का मुनाफा 27% बढ़ा; ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई EAAA India Alternatives Limited के निवेशकों के लिए बुधवार का दिन...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img