back to top

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता – जन कल्याण संस्था द्वारा चौपाई और श्लोक गायन प्रतियोगिता

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता / फरीदाबाद
जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता 2026-27 की निरंतरता में आज डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 28 में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता तथा रविन्द्र कुमार मनचंदा, लक्ष्मण शर्मा एवं जे पी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 47 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। एस सी गुप्ता जी पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से आरम्भ किया गया था उसी कड़ी में आज डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 28 फरीदाबाद जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में 28 विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में अनिका को ग्रुप द्वितीय, नायरा को ग्रुप तृतीय एवं सुकृति को ग्रुप चतुर्थ में प्रथम घोषित किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण मे लविक को ग्रुप द्वितीय, सानवी को ग्रुप तृतीय में तथा मरालिका को ग्रुप चतुर्थ में

प्रथम घोषित किया गया। प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं। मनचंदा ने कहा कि श्री एस सी गुप्ता लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे। जनकल्याण संस्था ने विद्यालय प्राचार्य नितिन वर्मा, कार्यक्रम संयोजिका गौरी कौशिक, आचार्य योगेन्द्र, अध्यापिका नयना, संगीतज्ञ विकास एवं हरीश का सुंदर व्यवस्था एवं संयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

सीनियर सिटीजन का ग्रीन बेल्ट, स्मार्ट रोड सैक्टर 29 में पौधरोपण

चौथा अक्षर संवाददाता / फरीदाबाद सीनियर सिटीजन सैक्टर 29 फरीदाबाद ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट स्मार्ट रोड के...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img