back to top

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Must Read

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

एल्विश का नाम एक्ट्रेस जिया शंकर से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। दरअसल, हाल ही में एल्विश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे जिया शंकर का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जिया के हाथ में एक रिंग भी दिखाई दे रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा— “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।”

एल्विश यादव और जिया शंकर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं और तभी से दोनों की सगाई को लेकर खबरें फैल रही हैं। हालांकि, दोनों ने सगाई की है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। बहुत से लोगों का मानना है कि यह तस्वीर किसी प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है, क्योंकि इससे पहले भी इसी तरह की पोस्ट के जरिए एल्विश ने अपना गाना प्रमोट किया था।

वायरल तस्वीर प्रमोशन के लिए है या सच में दोनों ने सगाई कर ली है—यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। लेकिन इस तस्वीर ने एल्विश और जिया दोनों को सुर्खियों में ला दिया है। बता दें कि एल्विश और जिया ने बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान भी दोनों के नाम एक-दूसरे से जोड़े गए थे। हालांकि शो के खत्म होने के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं और दोनों एक साथ नजर भी नहीं आए थे। लेकिन अब अचानक सगाई की खबरें सामने आ रही हैं।

#elvishyadav #jiyashankar #celebritynews

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

खेतों में पहरा, दिल में डर: नीलगायों ने छीनी फूलपुर के किसानों की नींद

•⁠  ⁠प्रयागराज के फूलपुर में नीलगायों ने रौंदी खून-पसीने की कमाई, फसल बचाने की जंग हार रहे किसान, रूदापुर,...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img