रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
मर्दानी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा होने की वजह से इससे काफी उम्मीदें की जा रही थीं, लेकिन यह फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। एक हफ्ते के अंदर ही इसका कलेक्शन पूरी तरह से गिर चुका है। अब यह फिल्म रोज़ 5 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है।
मर्दानी 3 एक अच्छी फिल्म है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे अपेक्षित रिस्पांस नहीं मिला। रिलीज़ के सात दिन पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ की कमाई की है। सातवें दिन यह फिल्म 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। वहीं, सात दिनों में फिल्म ने कुल 26.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।






