back to top

विश्वकर्मा वंशज ही एकजुट नही हो पाते दूसरी जातियों को जोडना तो दूर की कौड़ी है

Must Read

 आदित्य विश्वकर्मा

     राजनीति कोई समाज अकेले अपने दम पर नहीं कर सकता राजनीति के लिए जातियों के गठबंधन बनाने पडते हैं उसके लिए बड़ा दिल और बडी सोच यानि वाईड थिंकिंग की जरूरत होती है और हम संकीर्णता मे बुरी तरह से उलझे समाज है हम विश्वकर्मा वंशज ही एकजुट नही हो पाते दूसरी जातियों को जोडना तो दूर की कौड़ी है । बढई लुहार सोनार धीमान जांगिड पांचाल टांक मैथिल सुतार से आगे की सोच हम रखते ही नही है तो अपने लगभग बराबर सामाजिक स्थिति की कारीगर जातियों को कैसे जोड़ पाएंगे?

कांग्रेस मे ब्राह्मणों ने सत्ता मे आने के लिए मुस्लिमो और दलितों तक का साथ ले लिया जिन्हें वो फूटी आँख भी नहीं सुहाते । चौधरी चरण सिंह ने अजगर समीकरण बनाया और मुसलमानों तथा उन जातियों को भी साथ लिया जिन्हें जाट पसंद नहीं करते । लेकिन हमारी सोच है कि छोटी मानी जाने वाली जातियों के साथ जाकर हम छोटे हो जाएँगे । ब्राह्मण मायावती के साथ तक चले गए समाजवादी पार्टी के साथ भी गये ।यह परिपक्व सोच कहलाती है और हमारे समाज जैसी सोच अपरिपक्व सोच कहलाती हैं ।

पिछले कुछ सालों में निसंदेह हमने हर क्षेत्र में उन्नति की है लेकिन राजनीति में बहुत पिछड़ गये हैं ।लोकतंत्र में फैसले संसद विधानसभाओं में होते है और वहाँ हमारे नुमाइंदे ही नहीं है तो हमारे हितों की बात कौन करेगा केवल पन्द्रह हज़ार रूपए के टूल किट से ही संतोष करना पड़ेगा ।समाज का एक व्यक्ति यदि राजनीति में उच्च स्तर तक पहुँच जाए तो पूरे समाज की स्थिति बदल जाती है जाट यादव गुर्जर कुर्सी जाटव लोधी आदि जातियों को देख लीजिए ।

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे समाज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार तब होगा जब कर्पूरी ठाकुर करूणानिधि की तरह अतिपिछडे अत्यंत पिछड़े वर्ग के प्रभुत्व वाली सरकार बनेगी ।इसके लिए हमे जन्म और कर्म से जो लोग कारीगर शिल्पकार का काम करते हैं उन्हें साथ लेना होगा और इसके साथ वंचित वर्ग को साथ लेना होगा अकेले विश्वकर्मा समाज राजनीति में कुछ ख़ास नही कर सकता ।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

चौथा अक्षर संवाददाता/फरीदाबाद        जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img