back to top

6 वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी फरार हैं,गिरफ्तारी नहीं, न्याय मांगने पर पुलिस की अभद्रता

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ प्रतापगढ़

इलाहाबाद के समाजवादी पार्टी नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने प्रतापगढ़ जनपद के थाना रानीगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 94/26 को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा समाज की एक गरीब परिवार की कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा के साथ दिनांक 13 मार्च 2026 को दुष्कर्म के प्रयास जैसी घिनौनी घटना हुई। इस संबंध में 14 मार्च 2026 को थाना रानीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पीड़ित परिवार को लगातार अभियुक्त पक्ष द्वारा धमकाया जा रहा है, जिससे उनके बीच भय का माहौल बना हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस सरकार में छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है।

सपा नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा के साथ रानीगंज, प्रतापगढ़ के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया, लेकिन असली सवाल अब भी बाकी है।

कक्षा 6 की नाबालिक बच्ची से दरिंदगी के प्रयास का मामला शर्मनाक है — 10 दिन बाद भी आरोपी फरार हैं। न्याय मांगने पर पीड़िता पक्ष को धमकी और अभद्रता झेलनी पड़ रही है।

क्या यहीबेटी बचाओहै, जब बेटियां ही सुरक्षित नहीं? पीड़िता परिवार को न्याय चाहिए, न कि डर और धमकी। न्याय नहीं तो आंदोलन होगा! अब यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। गिरफ्तारी कब होगी? जवाब दो!

इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि 23 मार्च 2026 को जब उन्होंने मामले की जानकारी के लिए थाना रानीगंज के इंस्पेक्टर/SHO के CUG नंबर 9454404122 पर फोन किया, तो उनके साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया गया। इंस्पेक्टर द्वारा “क्या तुमने रेप किया है?” जैसे शर्मनाक शब्दों के साथ “साले” और “दलाल” जैसे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया गया।

उन्होंने कहा कि एक ओर नाबालिक पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है, वहीं दूसरी ओर न्याय की आवाज उठाने वालों को ही पुलिस द्वारा अपमानित किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने माननीय  जी से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित इंस्पेक्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक धरनाप्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

राजा शिवाजी पर भारी पड़ी ‘छावा’, विकी कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी ?

मराठी और हिंदी सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रितेश देशमुख की...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img