back to top

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता / प्रयागराज 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस 2024 में नेहा पांचाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी का नाम है। तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है। टॉप टेन में छह महिलाएं हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 24 प्रकार के पदों की कुल 947 रिक्तियां थीं जिसके लिए कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।कुलआपको बता दें कि मुख्य परीक्षा का परिणाम 04 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 2719 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए थे। इसके बाद साक्षात्कार 26 फरवरी, 2026 से 23 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे।

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं। महिलाओं की सफलता का प्रतिशत 34.22 है। इससे पहले पीसीएस 2023 में 251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं थीं। उसमें महिलाओं का सफलता प्रतिशत लगभग 33.46% था। इस लिहाज से पीसीएस 2024 में पदों की संख्या बढ़ने के साथ ही महिलाओं की सफलता का ग्राफ भी बढ़ा है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी व 22 एसटी हैं। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी।

खाली रह गए पद

उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण व्यवस्थाधिकारी पद की 01 वैकेंसी और व्यवस्थापक पद की 14 रिक्तियां खाली रह गई हैं।

60 वैकेंसी ऐसी थीं जिनके लिए इंटरव्यू नहीं था

इस भर्ती में कुल 24 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी थीं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना था। शेष 887 रिक्तियों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना था।

 

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

गुवाहाटी से प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण | सुप्रिया श्रीनेत 

चौथा अक्षर संवाददाता/ गोहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने 2026 के चुनाव...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img