back to top

183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में इसकी कीमत ₹183.50 घटकर ₹2,930 हो गई है घरेलू (14.2 किलो) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद आज से देश के अलगअलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कटौती दिल्ली में की गई है, जबकि कोलकाता में सबसे कम 174 रुपये की कटौती हुई है।

गैस सिलेंडर के सस्ता होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। एलपीजी गैस की कीमत में यह कटौती सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 182 रुपये सस्ता होकर 2,885.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 174 रुपये की कटौती हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 3,081.50 रुपयेकेभावपरमिलरहाहै।

इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 177 रुपये सस्ता होकर 3,106 रुपये के स्तर पर आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर 2,930 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 182.50 रुपये सस्ता होकर 2,947.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

फीफा विश्व कप 2026: ब्राज़ील ने जापान को हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, पराग्वे ने जर्मनी को किया बाहर ?

फीफा विश्व कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। नॉकआउट चरण के मुकाबलों में हर टीम...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img