चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफ़े को लेकर सरकार और विपक्ष के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है. सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी कहते हैं दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पेलेट गन, लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। मेरी मुलाकात 19 वर्षीय साहिल लोचाब से हुई। पेलेट गन से घायल होने के कारण उनकी एक आंख जा सकती है। उनका “अपराध” क्या था? पेपर लीक पर रोक लगाने और हमारे छात्रों के लिए एक बेहतर भविष्य की मांग करना।
@अमितशाह जी, मेरे दो सवाल हैं:
1. क्या आपने छात्रों के खिलाफ पेलेट गन सहित घातक बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? यदि नहीं, तो किसने दी?
2. क्या सादे कपड़ों में लाठियों से छात्रों को पीटने वाले लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती किसने अधिकृत की थी? देश जवाब मांग रहा है।







