back to top

प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों, दलितों, गरीबों, मजदूरों, किसानों पर अत्याचार होता रहेगा-राम आसरे विश्वकर्मा

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ देवरिया

जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों गरीबों मजदूरों किसानों का अत्याचार होता रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर ही सभी को न्याय मिलेगा।सभी लोग मिलकर भाजपा सरकार हटाये और समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें। तभी सामाजिक न्याय राज की स्थापना सम्भव होगा। उक्त बातें  देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा में दुग्धेश्वर विश्वकर्मा मन्दिर सभागार में तथा देवरिया विधानसभा का नन्दलाल पैलेस देवरिया में आयोजित विश्वकर्मा समाज की पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा।

पूर्वमंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा पिछड़ों दलितों को धर्म में  उलझाती है और वोट लेकर सरकार बनाती है और सबसे ज्यादा अत्याचार इन्हीं पीडीए वर्ग पर करती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा हत्या एवं दुष्कर्म अन्याय अपमान पीडीए वर्ग पिछड़े दलित अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहा है। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को विशेष कर विश्वकर्मा समाज को टारगेट किया जा रहा है। गाजीपुर में 16 वर्ष की बेटी निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म और हत्या किया गया। हत्या करने वाले भाजपा के सामंती लोग थे। भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है।देवरिया में 32 वर्ष की राजू विश्वकर्मा की गला काटकर हत्या कर दी गयी। हत्या करने वाले भाजपा समर्थक लोग थे।प्रतापगढ़ में नौजवान सौरभ विश्वकर्मा की हत्या कर दी गयी। हत्या में भाजपा के दबंग लोग शामिल थे।सहारनपुर में शिवानी विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म और हत्या भाजपा समर्थको ने की। हत्या करने वाले भाजपा समर्थक हैं और भाजपा सरकार हत्यारों को बचा रही है। विश्वकर्मा समाज की मदद भाजपा सरकार में नहीं हो रही है। विश्वकर्मा समाज की मदद और न्याय दिलाने विश्वकर्मा परिवार की मदद करने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने किया। गोरखपुर में नाई समाज की बेटी की हत्या और बलात्कार भाजपा राज में हुआ।आधा दर्जन से  ज्यादा निषाद समाज की हत्या हुई। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।भाजपा सरकार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी है।अब भाजपा सरकार को हटाना होगा और समाजवादी सरकार बनाना होगा।

उन्होंने कहा 10 वर्ष के भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों में पिछड़े दलितो के आरक्षण की लूट हुई। पिछड़े दलितो के आरक्षित पदों को सामान्य वर्ग से भर दिया गया। पिछड़े दलितो के आरक्षण को छीना गया यह सरकार आरक्षण विरोधी सरकार है। भाजपा के लोग बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान का सम्मान नहीं करती। पिछड़े दलितो के वोट के अधिकार को छीनना चाहते हैं। लोकतंत्र को समाप्त करना चाहते हैं।सभी से अपील है कि लोकतंत्र संविधान और आरक्षण बचाने के लिये भाजपा सरकार हटाये और समाजवादी सरकार बनाकर लोकतंत्र संविधान और आरक्षण बचाने का काम करें।भाजपा सरकार गरीब किसान नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है इस सरकार को  हटाने से ही सभी का भला होगा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की छुट्टी घोषित किया था। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस की छुट्टी को निरस्त कर भगवान विश्वकर्मा का अपमान कर दिया। विश्वकर्मा समाज के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु जमीन का पट्टा का आदेश भाजपा सरकार ने निरस्त कर विश्वकर्मा समाज के साथ अन्याय किया है। विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार के अन्याय अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बढ़ई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाता है। भाजपा सरकार शिक्षा नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती केवल पढ़ें लिखे नौजवान को टूल किट्स देकर मजदूरी कराना चाहती है। माननीय श्री अखिलेश यादव जी गरीबों को शिक्षा देकर अधिकारी बनाना चाहते हैं और भाजपा सरकार टूल किट्स देकर मजदूर बनाना चाहती है। यह सरकार विश्वकर्मा पीडीए की विरोधी है। इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता। इसलिए भाजपा को विधानसभा स्तर पर हराये और समाजवादी पार्टी को जिताएं। विधानसभा रुद्रपुर में  विश्वकर्मा समाज पीडीए कार्यक्रम का अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव तथा संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष राजू यादव ने किया। विधानसभा देवरिया सदर कार्यक्रम का अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव तथा संचालन जयश्री विश्वकर्मा ने किया।

रूद्रपुर विधानसभा में कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, खोखा सिंह, उमेश नारायण साही, विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, विजय प्रताप यादव ,पूर्व प्रत्याशी प्रदीप यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सहादत हुसैन ,लक्ष्मण यादव ,गोपी यादव  ,विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव गब्बूलाल विश्वकर्मा, महासचिव अनिल विश्वकर्मा ,विश्वकर्मा ब्रिगेड प्रदेश सचिव सुनील विश्वकर्मा विश्वकर्मा, ब्रिगेड जिलाध्यक्ष तारकेश्वर विश्वकर्मा ,जामवंत विश्वकर्मा ,प्रिंस विश्वकर्मा ,श्याम विश्वकर्मा, चन्दन विश्वकर्मा, धन्नजय विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा,जोधन विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा ,कपिल देव विश्वकर्मा,ओमप्रकाश विश्वकर्मा ,मोहनलाल विश्वकर्मा, राम औतार विश्वकर्मा ,पशुपति नाथ विश्वकर्मा ,राधेश्याम विश्वकर्मा ,कमलेश विश्वकर्मा ,संदीप विश्वकर्मा ,रुद्र देव विश्वकर्मा ,शिवशंकर विश्वकर्मा ,घनश्याम विश्वकर्मा ।

देवरियाविधानसभामेंपीडीएजनचौपालकोसर्वश्रीमोहनगुप्तापिंटूसिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष गेंदालाल यादव, अफताब आलम ,सुर्दशन चौरसिया, तेज जयसवाल, बेचू लाल चौधरी, राम प्रकाश यादव, छेदी लाल यादव, रनवीर यादव ,हृदय नारायण चौरसिया, विकास विश्वकर्मा, चन्द्रभान विश्वकर्मा ,अनिल यादव, उदय नारायण जयसवाल, जयश्री विश्वकर्मा ,गजानंद विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा ,कुंजबिहारी विश्वकर्मा ,मनोज विश्वकर्मा, राजबसन्त विश्वकर्मा ,रामनाथ विश्वकर्मा ,गोपाल विश्वकर्मा, रामदुलारे विश्वकर्मा, ज्योति शंकर विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा ,राम भवन विश्वकर्मा ,गुलाब चन्द विश्वकर्मा ,विवेक विश्वकर्मा ,आदित्य विश्वकर्मा ,कौशल विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा ,फूलबदन विश्वकर्मा, बैजनाथ विश्वकर्मा ,बद्रीनाथ विश्वकर्मा ,हरेन्द्र विश्वकर्मा ,शिवनारायण विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा ,सुदामा विश्वकर्मा ,पिंटू विश्वकर्मा दूर्गा विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा विश्वजीत विश्वकर्मा राघवेन्द्र विश्वकर्मा सुजीत विश्वकर्मा रितेश विश्वकर्मा शम्भू विश्वकर्मा अंश विश्वकर्मा त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा मनोज विश्वकर्मा आनन्द विश्वकर्मा विद्या सागर विश्वकर्मा कुल्दीप विश्वकर्मा ,गौलू विश्वकर्मा, प्रहलाद विश्वकर्मा ,अनिरुद्ध विश्वकर्मा ,बबलू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में दक्षिण जोन उपायुक्त समेत पांच अधिकारी निलंबित

चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सत्य निकेतन पीजी इमारत हादसे में कार्रवाई करते...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img