चौथा अक्षर संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली में डीयू के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही 5 मंजिली इमारत के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 7 हो गई। मलबे से कुल 12 लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से 7 की मौत हो गई जबकि 5 अन्य का इलाज चल रहा है। घायलों में 3 की हालत नाजुक है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।

जान गंवाने वालों के नाम
1. अभिषेक पुत्र संतोष कुमार निवासी सोनभद्र, यूपी, उम्र 20 साल (छात्र)
2. युवराज सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र 20 साल (छात्र)
3. पवन पुत्र विशम्भर नाथ निवासी औरैया, यूपी, उम्र 17 साल (छात्र)
4. अर्पित जहाज पुत्र भूपेन्द्र जहाज निवासी देवास, एमपी, उम्र 19 साल (छात्र)
5. अक्षत सिंह यादव पुत्र मंटा सिंह यादव निवासी कटनी, एमपी, उम्र 18 वर्ष (छात्र)
6. सुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह, उम्र 75 साल (मजदूर)
7. एक अज्ञात पुरुष
घायलों की लिस्ट
1. असगर अली, उम्र 30 साल
2. नीरज बावा, उम्र 19 साल
3. आदित्य कुमार, उम्र 19 साल
4. नितीश चिब, उम्र 19 साल
5. मोहम्मद अयान, उम्र 18 साल
रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, इन 3 की हालत नाजुक
इस बीच इमारत गिरने के बाद अलग–अलग एजेंसियों की ओर से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन सोमवार को बंद हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बताया कि कुल 12 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन – असगर अली (30), नीरज बावा (19) और आदित्य कुमार (19) की हालत बेहद नाजुक है। मृतकों में एक शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।






