चौथा अक्षर संवाददाता/ललितपुर /छाया -गया पांचाल
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पंचरत्न विश्वकर्मा समाज (रजि.) भारत की ओर से गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के तहत दोपहर 2 बजे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तुवन मंदिर मैदान से शुरू होकर दोपहर करीब 3:30 बजे वापस इसी मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।पंचरत्न विश्वकर्मा समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में मुंबई के कारोबारी नरसी कुलरिया भी रहे मौजूद रहे।
शोभायात्रा तुवन मंदिर मैदान से तहसील चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक और तालबपुरा होते हुए निकली। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में मथुरा से आई टोली ट्राले पर धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रही थी। इसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष चल रहे थे। रथ पर भगवान विश्वकर्मा का स्वरूप और हाथ ठेले पर भगवान विश्वकर्मा समेत अन्य ऋषि-मुनियों के चित्र सजाए गए थे।
तुवन मंदिर मैदान में हुई सभा
शोभायात्रा के समापन के बाद तुवन मंदिर मैदान में सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आए कारोबारी नरसी कुलरिया, लंदन से आई विभा विश्वकर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष विजय सोनी ड्योड़िया, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (आचार्य जी), लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (अधिवक्ता) और मनमोहन जड़िया मौजूद रहे।
यात्रा में सबसे आगे विश्वकर्मा समाज के लोग धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे ऊंट पर सवार युवक तलवार लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवक नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में मथुरा से आई टोली ट्राले पर धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रही थी। इसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष चल रहे थे। रथ पर भगवान विश्वकर्मा का स्वरूप और हाथ ठेले पर भगवान विश्वकर्मा समेत अन्य ऋषि-मुनियों के चित्र सजाए गए थे।

शोभायात्रा के समापन के बाद तुवन मंदिर मैदान में सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आए कारोबारी नरसी कुलरिया, लंदन से आई विभा विश्वकर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष विजय सोनी ड्योड़िया, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (आचार्य जी), लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (अधिवक्ता) और मनमोहन जड़िया मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई । इसके बाद सुबह 10 बजे हवन-पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया । दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे से विचार गोष्ठी एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ । शाम 6 बजे भोजन प्रसाद तथा रात 8 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लोहकार, कष्टकार, ताम्रकार, स्वर्णकार, शिल्पकार एवं विश्वकर्मा समाज के लोगों की सहभागिता रही । समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
इस धार्मिक उत्सव और सभा में देश-विदेश से कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं
- नरसी कुलरिया: मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज के युवा आदर्श।
- विभा विश्वकर्मा: लंदन (यूनाइटेड किंगडम) से विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने पहुंचीं।
- मुक्ता सोनी: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष।
- विजय सोनी ड्योड़िया: पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष।
- अमर विश्वकर्मा: जिला पंचायत सदस्य।
- अन्य प्रमुख नाम: लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (आचार्य जी), लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (अधिवक्ता) और मनमोहन जड़िया।







