समूचा विपक्ष 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ चला रहा है। इसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ मार्च और विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस और लाठियों की चिंता किए बिना मार्च में शामिल हों। राहुल गांधी ने इसे किसी एक राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताया है।
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां की जा रही हैं और लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया का बचाव किया है और विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।






