back to top

डी ए वी स्कूल बल्लभगढ़ में जनकल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ फरीदाबाद

जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता की निरंतरता में डी ए वी स्कूल बल्लभगढ़ में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता, रविन्द्र कुमार मनचंदा और लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल तिरेसठ विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। यह उल्लेखनीय है कि एस सी गुप्ता जी पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के भिन्न भिन्न विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से प्रारंभ और फिर डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 28, मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, डी पी एस, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, रावल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़, रावल इंटरनेशनल, डी ए वी स्कूल सैक्टर 37, ए वी एन स्कूल सैक्टर 19, डी पी एस मथुरा रोड सैक्टर 19 फरीदाबाद आदि विद्यालयों में किया गया था उसी कड़ी में अब आज डी ए वी स्कूल बल्लभगढ़ में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता करते हुए बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दी है।

रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरित मानस चौपाई गायन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सुंदर प्रसंग, भावों एवं गायन द्वारा सभी श्रोताओं एवं अध्यापकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के उच्चारण में भी सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुति दी। श्रीरामचरितमानंद चौपाई गायन में चार विभिन्न ग्रुप में तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण मे भी कक्षाओं के आधार पर चार ग्रुप में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में डी ए वी स्कूल बल्लभगढ़ की यशस्वी प्रिंसिपल एवं संस्कृत विभाग के अध्यापक शोभा लाल, देवकीनंदन, कॉर्डिनेटर एवं अन्य अध्यापिकाओं का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। उनके नेतृत्व में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्तम प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जोनल विजेताओं को जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने, समझने तथा गायन में अत्यधिक रुचि ले रही है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य भगवत प्राप्ति है तथा भागवत प्राप्ति के लिए सत्संग एवं प्रभु के भक्त चरित्रों का श्रवण, कीर्तन और गायन सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। श्री एस सी गुप्ता चौंतीस वर्षों से अनवरत प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए ज्ञान अर्थात कर्म करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहें। जनकल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता एवं उन की समस्त टीम ने डी ए वी स्कूल बल्लभगढ़ की प्रिंसिपल एवं उन के सभी अध्यापकों और संगीतज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार, स्टाफ, अध्यापकों, छात्र, छात्राओं एवं सभी का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की तथा विद्यालय के उज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

आर्कबिशप मिटी हाई स्कूल कैलिफोर्निया के छात्रों का भारत भ्रमण – “द राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय” के बच्चों के साथ साझा किए बहुमूल्य क्षण

चौथा अक्षर संवाददाता/फरीदाबाद  कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध आर्कबिशप मिटी हाई स्कूल के छात्र एक बार फिर प्यार और भाईचारे का संदेश...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img