बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है, लेकिन इस बीच कपूर परिवार से जुड़ी एक खास खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी राहा कपूर भी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंची थीं और उन्होंने अभिनेत्री साई पल्लवी तथा अभिनेता रवि दुबे के साथ एक शॉट दिया था। रणबीर के इस खुलासे के बाद राहा के फिल्मी डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहा का यह शॉट फिल्म के अंतिम संस्करण में दिखाई देगा या नहीं।
साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ दिया शॉट ?
रणबीर कपूर ने BBC के साथ बातचीत में बताया कि राहा कई बार ‘रामायण’ के सेट पर आई थीं। धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी रामायण की कहानी और फिल्म के किरदारों में बढ़ने लगी। रणबीर के मुताबिक, राहा ने साई पल्लवी और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे के साथ भी एक शॉट दिया। रणबीर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी आलिया भट्ट राहा को रामायण की कहानियां सुनाते हैं। इसी वजह से राहा इस पौराणिक कथा से परिचित हैं और फिल्म की शूटिंग के बारे में भी उत्सुकता से सवाल पूछती हैं।
रामायण की कहानी में राहा की दिलचस्पी ?
रणबीर ने बातचीत में बताया कि राहा उनसे अक्सर पूछती हैं कि आज हनुमान के साथ शूटिंग हुई या सीता के साथ। वह जानना चाहती हैं कि फिल्म के सेट पर क्या हुआ और कौन-सा दृश्य फिल्माया गया ! अभिनेता के लिए यह अनुभव खास है, क्योंकि ‘रामायण’ उनके करियर के साथ-साथ उनके पिता बनने के सफर से भी जुड़ी हुई है। रणबीर ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह कहानी राहा बड़े पर्दे पर देखें।
6 नवंबर को चार साल की होंगी राहा ?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्मदिन 6 नवंबर को आता है। इस साल वह अपना चौथा जन्मदिन मनाएंगी। खास बात यह है कि फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इस तरह फिल्म की रिलीज और राहा के जन्मदिन के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है।
रणबीर ने अपनी बेटी को अपनी जिंदगी का ‘दीया’ यानी रोशनी बताया। उन्होंने उसके लिए ढेर सारी खुशियों, आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा की कामना भी की।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे बड़े सितारे ?
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसमें भव्य सेट, विजुअल इफेक्ट्स तथा दमदार कलाकारों की टीम देखने को मिलेगी। राहा कपूर का ‘रामायण’ के सेट पर शॉट देना रणबीर कपूर के लिए एक यादगार पारिवारिक अनुभव है। उनके इस खुलासे ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि राहा का यह खास शॉट सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने को मिलता है या नहीं।






