back to top

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में दक्षिण जोन उपायुक्त समेत पांच अधिकारी निलंबित

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सत्य निकेतन पीजी इमारत हादसे में कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया।इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने जिन अधिकारियों को निलंबित किया है उनमें दक्षिण उपायुक्त राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता (भवन) ललित कुमार गोयल, सहायक अभियंता (भवन) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (भवन निर्माण) आशीष कुमार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह फिर से हादसा स्थल का दौर करके राहत एवं बचाव की कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि लगभग अस्सी फीसद मलबा हटा दिया गया है, बस बेसमेंट का मलबा बचा है। बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और पानी जमा होने के साथसाथ पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से इमारत गिर गई। अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें छह लोगों की मौत और बाकी छह की हालत स्थिर है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच, नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (08 सितंबर) पर विशेष: सिर्फ हस्ताक्षर नहीं, अधिकार है साक्षरता

सुनील कुमार महला हर वर्ष 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षर का मतलब होता है -'पढ़ने-लिखने...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img