मुकेश कुमार जंगीड़ /इंटरनेशनल डेस्क / लंदन (यूके) / जोधपुर / बाड़मेर
भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति, समाजसेवी एवं कैप्सटैक ग्रुप ऑफ लंदन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सुखदेव जांगिड़ ने भारत में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक और उल्लेखनीय योगदान दिया है . राजस्थान के मथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर में उन्होंने जीवन रक्षक उपकरण से सुसज्जित 25 बेड का आधुनिक वार्ड तैयार करवाकर 19 जुलाई को जनसेवा के लिए समर्पित किए यह पहल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है

इससे पूर्व 12 जुलाई को बाड़मेर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में श्री जांगिड़ ने शिक्षा के उत्थान, मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु ₹1 करोड़ की राशि समर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया इस योगदान की सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यापक सराहना की.
श्री सुखदेव जी जांगिड़ ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है एक स्वस्थ समाज ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव होता है समाज के सक्षम नागरिकों और संस्थाओं का यह नैतिक दायित्व है कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना सहयोग एवं योगदान दें ताकि देश के विकास को गति मिल सके
वैश्विक सफलता के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व
राजस्थान की धरती से निकलकर यूनाइटेड किंगडम में अपनी प्रतिभा और उद्यमिता का परचम लहराने वाले श्री सुखदेव जांगिड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित की है व्यवसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ वे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और मानव कल्याण के अनेक कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं
समाज के विभिन्न वर्गों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त करने के बाद भी अपनी मातृभूमि और समाज के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखना एक अनुकरणीय उदाहरण है ऐसे प्रयास प्रवासी भारतीयों की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को भी रेखांकित करते हैं


एकता और सेवा का संदेश
सामाजिक चिंतकों का मानना है कि सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठन किसी भी समाज की प्रगति के मूल आधार हैं यदि समाज के विभिन्न वर्ग आपसी सहयोग, समर्पण और सकारात्मक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ें तो सामाजिक और राष्ट्रीय विकास को नई गति मिल सकती है
श्री सुखदेव जांगिड़ द्वारा प्रस्तुत सेवा, त्याग और मानवीय संवेदनाओं का यह उदाहरण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व यह संदेश देते हैं कि वास्तविक सफलता केवल आर्थिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और समाज के उत्थान में निहित है







