back to top

7,000mAh बैटरी और 50MP के तीन कैमरों वाला Vivo V80 FE 5G, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार MediaTek प्रोसेसर भी ?

Must Read

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी V80 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Vivo V80 FE 5G फिलीपींस की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के साथ फोन के डिजाइन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन 50MP ZEISS कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V80 FE के डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी ?

Vivo V80 FE 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K यानी 2750 × 1260 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm तकनीक पर आधारित MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB तथा 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे।

50MP के तीन ZEISS कैमरे ?

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo V80 FE में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसके कैमरा फीचर्स में शामिल हैं ?

  • 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ।
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑटोफोकस के साथ।
  • 50MP फ्रंट सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ।

फोन में ZEISS Multifocal Portrait, Style Bokeh और AI Aura Light Portrait 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी।

7,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग ?

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन लगभग 29 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

IP68 और IP69 रेटिंग के साथ अन्य फीचर्स ?

Vivo V80 FE को IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। फोन में बेहतर तापमान नियंत्रण के लिए 4,666 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर दिया गया है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5.4, IR ब्लास्टर और USB 2.0 शामिल हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 आधारित OriginOS 7.0 पर काम करेगा।

दो कलर और स्टोरेज विकल्प ?

Vivo V80 FE को फिलहाल दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है:

– Chill Green

– Sparkling Gold

फोन के 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट सामने आए हैं।

भारत में कब लॉन्च होगा Vivo V80 FE?

Vivo ने फिलीपींस की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है, लेकिन इसकी आधिकारिक कीमत और बिक्री की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। भारत में लॉन्च को लेकर भी कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर Vivo इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करता है, तो इसकी बड़ी बैटरी, ZEISS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

24 घंटे हो गए मोदी जी ! आप कहाँ हैं, मैंने आपको चैलेंज दिया है-राहुल गांधी

श्याम लाल शर्मा/नई दिल्ली  कोई माने या न माने, राहुल गांधी ने पूरी मोदी सरकार और भाजपा को परेशान करके...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img