चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली/ छाया – आर बी यादव
देशभर में एक बार फिर किसान आंदोलन का आगाज हो चुका है. देश की राजधानी दिल्ली में किसान अपनी लंबित मांगों और केंद्र सरकार की नई व्यापार नीतियों के खिलाफ हजारों की संख्या में इकठ्ठा हो चुके हैं.संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित की गई महापंचायत में देशभर के कोनों से आए किसानों ने हिस्सा लिया है.. इस बार महापंचायत का मुख्य एजेंडा भारत और अमेरिका के बीच हुआ वह व्यापार समझौता है, जिसे लेकर किसान संगठनों में गहरा आक्रोश है।









