back to top

सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा का संकल्प : जयप्रकाश गर्ग बने रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के आजीवन सदस्य

Must Read
चौथा अक्षर संवाददाता/फरीदाबाद 
उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद  बिजेन्द्र सोरोत के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद निरंतर सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी व्यक्तियों को रेडक्रॉस परिवार से जोड़कर मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज नायब तहसीलदार, फरीदाबाद के पद से सेवानिवृत्त हुए जयप्रकाश गर्ग को जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद का आजीवन सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने विशेष प्रयास करते हुए उन्हें रेडक्रॉस परिवार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश गर्ग जैसे अनुभवी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के जुड़ने से रेडक्रॉस की जनहित एवं मानव सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव समाज कल्याण कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जयप्रकाश गर्ग ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का निर्णय लिया है।

जयप्रकाश गर्ग ने लगभग 30 वर्षों तक प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने सदैव सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को महत्व दिया। सेवानिवृत्ति उपरांत भी उन्होंने समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों की सेवा करने का संकल्प लिया है।

जयप्रकाश गर्ग ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी संस्था है जो मानवता, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं हर्ष कुमार, रिटायर्ड उप अधीक्षक व रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के आजीवन सदस्य ने जयप्रकाश गर्ग का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक जीवन की कामना की तथा रेडक्रॉस परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

नेपाल के लिए ‘भारत गौरव’ टूरिस्ट ट्रेन शुरू करेगा IRCTC, जानिए किराया और पूरी यात्रा की खास बातें

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं। अब इन रिश्तों को और मजबूत बनाने...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img