back to top

पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट ‘पीडीए’ जनता, भाजपा को धूल चटा कर इस बार गोरखपुर में ‘नौ बटे निल’ कर देगी- अखिलेश यादव

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 18 नवंबर 2026 को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रथ यात्रा निकाली।यह रथ यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से  शुरू हुई।अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर चौरीचौरा विधान सभा क्षेत्र के देवकाही गांव पहुंचे और लगभग 25 किलोमीटर का रोड शो किया। अखिलेश यादव के कार्यक्रम में धर्मशाला स्थित तिवारी हाता जाकर पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मिलने का भी जिक्र है, जिसे ब्राह्मण मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, में चौरीचौरा से अजय कुमार सिंह टप्पू के पार्टी में शामिल होने और प्रत्याशी घोषित किए जाने तथा हरिशंकर तिवारी के परिवार से मुलाकात का उल्लेख है। इस यात्रा को सिर्फ एक रोड शो नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात यह है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित नेता अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और यहीं से अपने चुनावी अभियान का आगाज भी करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए रथ यात्रा निकालकर चौरीचौरा पहुंच रहे हैं. इस यात्रा को सिर्फ एक रोड शो नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात यह है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित नेता अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और यहीं से अपने चुनावी अभियान का आगाज भी करेंगे. चौरी-चौरा के ग्राम देवकही में अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सपा इस आयोजन के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और स्थानीय नायकों के सम्मान का संदेश देने की कोशिश करेगी।

पूर्वांचल में सामाजिक पहचान, स्थानीय गौरव और ऐतिहासिक विरासत का राजनीतिक महत्व रहा है। ऐसे में बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा के अनावरण को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम मानना पर्याप्त नहीं होगा। इसके जरिए पार्टी स्थानीय समाज से भावनात्मक जुड़ाव बनाने और अपने राजनीतिक संदेश को व्यापक आधार देने का प्रयास कर सकती है।

अखिलेश ने कहा गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि ‘किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!’ इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को ‘नौ बटे निल’ कर देगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट ‘पीडीए’ का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा। गोरखपुर की ये पुकार , अहंकार की होगी हार।

यात्रा के लिए अखिलेश यादव बुधवार सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने पीडीए रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रोड शो शुरू किया. करीब 20 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान रास्ते भर उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गोरखपुर से पीडीए रथ यात्रा निकालकर चौरीचौरा पहुंचे, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है. यात्रा के दौरान भाजपा से निष्कासित नेता अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ सपा में शामिल होंगे. सपा इसे पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की बड़ी राजनीतिक कवायद मान रही है. रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है.

चौरीचौरा पहुंचने के बाद अखिलेश यादव देवकहिया गांव में महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही स्वर्गीय विनय कुमार सिंह (बिन्नू) को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया। कार्यक्रम का सबसे अहम राजनीतिक संदेश अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ की समाजवादी पार्टी में औपचारिक एंट्री के रूप में सामने आएगा. सपा उन्हें चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है.

चौरीचौरा की राजनीति में अजय सिंह ‘टप्पू’ का नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा से असंतुष्ट होकर निर्दलीय मैदान में उतरे थे. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी, लेकिन इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. अब वही अजय सिंह सपा का दामन थामकर भाजपा के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोलने जा रहे हैं. सियासी जानकारों की नजर इस बात पर भी है कि अजय सिंह ‘टप्पू’ और उनका परिवार गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते रहे हैं. ऐसे में उनका सपा में जाना भाजपा के लिए राजनीतिक असहजता पैदा कर सकता है. चौरीचौरा में उनका स्थानीय प्रभाव और बंधू सिंह परिवार से जुड़ी पहचान उन्हें अलग राजनीतिक वजन देती है. इस यात्रा को सिर्फ एक रोड शो नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात यह है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित नेता अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और यहीं से अपने चुनावी अभियान का आगाज भी करेंगे.

यात्रा के लिए अखिलेश यादव बुधवार सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने पीडीए रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रोड शो शुरू किया. करीब 20 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान रास्ते भर उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं. सपा इसे पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की बड़ी राजनीतिक कवायद मान रही है. रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है.

चौरीचौरा की राजनीति में अजय सिंह ‘टप्पू’ का नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा से असंतुष्ट होकर निर्दलीय मैदान में उतरे थे. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी, लेकिन इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. अब वही अजय सिंह सपा का दामन थामकर भाजपा के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोलने जा रहे हैं.

सियासी जानकारों की नजर इस बात पर भी है कि अजय सिंह ‘टप्पू’ और उनका परिवार गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते रहे हैं. ऐसे में उनका सपा में जाना भाजपा के लिए राजनीतिक असहजता पैदा कर सकता है. चौरीचौरा में उनका स्थानीय प्रभाव और बंधू सिंह परिवार से जुड़ी पहचान उन्हें अलग राजनीतिक वजन देती है.

वर्तमान में चौरीचौरा सीट से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के पुत्र सरवन निषाद विधायक हैं, जो भाजपा गठबंधन का हिस्सा हैं. राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि 2027 में भी सरवन निषाद का टिकट लगभग तय है. ऐसे में यदि अजय सिंह ‘टप्पू’ सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला पहले से कहीं अधिक दिलचस्प हो सकता है.

चौरीचौरा की सियासत को और रोचक बनाने वाली चर्चाओं में पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद का नाम भी शामिल है. क्षेत्र में उनके संभावित चुनावी रुख को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. यदि राजनीतिक समीकरण बदले तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय रंग भी ले सकता है.

इस रोड शो में जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में भी कार्यकर्त्ता पहुंचे हैं. बताया गया कि चौरी चौरा के कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास “तिवारी हाता” पर भी जाएंगे.

यहां वह करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद अखिलेश एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां से उनका निजी विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा. माना जा रहा है की चौरी चौरा की क्रांतिकारी पहचान को आयोजन का केंद्र बनाकर सपा क्षेत्र जुड़ाव मजबूत करना चाहती है. बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण इसी रणनीति का हिस्सा है.

यह भी बताया जा रहा है कि आज आधिकारिक रूप से अजय सिंह उर्फ टप्पू समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी से चूकने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब 30000 वोट हासिल किया था.

गोरखपुर भाजपा का मजबूत राजनीतिक केंद्र माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद होने के कारण यहां अखिलेश यादव की मौजूदगी के राजनीतिक मायने और बढ़ जाते हैं। ऐसे में PDA रथ यात्रा को भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।अखिलेश यादव का मकसद केवल समर्थकों की भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि यह संदेश देना भी होगा कि समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार कर रही है।

अखिलेश यादव की राजनीति का प्रमुख आधार PDA रहा है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक साझा राजनीतिक धुरी पर लाने की उनकी कोशिश 2027 के चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है। गोरखपुर की रथ यात्रा के जरिए सपा यह परखने की कोशिश करेगी कि PDA का नारा जमीन पर कितना प्रभावी हो रहा है। खासकर पूर्वांचल में पिछड़े वर्गों, दलित समुदायों और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच पार्टी अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाती है, यह उसके लिए बड़ी चुनौती होगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक सभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के एजुकेशन सिस्टम में बहुत बड़ी प्रॉब्लम है

https://youtu.be/OIaUlNlVa-s एजेंसी /न्यूयॉर्क लोकसभा में विपक्ष के नेता  राहुल गांधी ने अपने दो दिन के अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क में कोलंबिया...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img