चौथा अक्षर संवाददाता/ कोटा राजस्थान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 17 जून को कोटा के दौरे पर हैं, जहाँ वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे l यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा में धांधली जैसे मुद्दों पर केंद्रित है l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NEET पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती बेरोजगारी और छात्रों की समस्याओं को उठाना है।
राहुल गांधी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए कोटा पहुँच रहे हैं l जहाँ वे शाम 5:00 बजे से रात 9:30 बजे तक कोटा के ओपन थिएटर में छात्रों के बीच आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी नेता मंच से लंबा भाषण नहीं देगा l राहुल गांधी लगभग साढ़े चार घंटे तक छात्रों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके सुझाव लेंगे l
यह आयोजन केवल NEET परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE और अन्य) के छात्रों को शामिल किया गया है l
कोटा में छात्रों ने अपील की है कि राजस्थान के कोटा पधार रहे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत है , आज “छात्रों की गूंज” कोटा महारैली में राहुल गांधी जी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे, उनकी पीड़ा सुनेंगे एवं उनके संघर्ष की आवाज़ बनेंगे। मोदी सरकार के फेलियर से पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली ने लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है, उनके सपनों को तोड़ा है।
आइए, कोटा से एक संदेश दें.. कि देश का युवा अब चुप नहीं रहेगा, अपने भविष्य के लिए लड़ेगा।






