back to top

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवाओं को तोहफा, छात्रों को दी नौकरियाँ, मिनटों में बदल दी जिंदगी

Must Read

श्याम लाल शर्मा/चौथा अक्षर/नई दिल्ली/छाया -आशीष कर 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज, 19 जून 2026 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस विशेष दिन पर देश भर के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. पिछले एक दशक से राजनीति से लेकर व्यक्तिगत तौर पर काफ़ी कुछ सहा और झेला है। लेकिन हार नहीं मानी। संघर्ष करते रहे। मुस्कुराते रहे। वह राहुल गांधी जो वर्त्तमान सत्ता के सारे कुसंस्कारों को झेलकर , अंतहीन झूठ का दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए, संस्थाओं के दुरुपयोग के सहारे चौतरफा हमले की परवाह किए बिना सत्य पर टिके रहनेवाले….धैर्य के साथ हर हमले का सामना करनेवाले, हर हाल में जनता की आवाज उठाते रहना जिनकी आदत है। जो नफरत और हिंसा के तूफान में प्रेम और मानवता का दीया जलाकर अडिग खड़े हैं , उन राहुल गांधी  यह कहते हुए

“वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या, जब धाराएं प्रतिकूल न हों!”-

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !

सोचिए जिस राहुल गांधी को  इस देश की राजनीति ने सबसे आसान मजाक पप्पू  समझा, और जिसने उसी मजाक को धीरे धीरे अपनी जिद, अपनी यात्रा, अपनी भाषा और अपने धैर्य से एक गंभीर सवाल में बदल दिया. जिसने सड़क नापी,लोगों के बीच गया ना जाने किस किस तरह का अपमान सहा, अपनी कमजोरी महसूस की, उन पर जितना हँसा गया, उतना शायद ही किसी भारतीय नेता पर नहीं हँसा गया होगा , उनकी टीशर्ट से लेकर दाढ़ी तक, उनकी हिंदी से लेकर चाल तक, उनकी छुट्टियों से लेकर चुप्पियों तक, सब पर व्यंग्य हुआ, लेकिन राहुल गांधी इन सबसे जूझते हुए तप कर खरे हो चुके हैं. आज वे 56 साल के हो गए हैं. आज उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्हें देश के युवाओं और संविधान की बुलंद आवाज बताया है.

राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ‘Mega Job Fair’ के साथ युवाओं को रोजगार का मौका दे रही है। युवा कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में देश की 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियां शामिल थीं। इस अवसर पर  युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर साक्षात्कार दिए और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त किए।

मुदब्बिर अली ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले ने बेरोजगार युवाओं को अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने बताया कि आज देश का युवा रोजगार की तलाश में है और ऐसे आयोजन युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में मेरठ से युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें रोहित कोठरा, अब्दुल्लाह, आरिफ राजपूत, शहबाज़ सहित अन्य युवा नेता शामिल थे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए, फोटो : आशीष कर

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

प्रयागराज से रीवा तक विकास की नई रफ्तार, बदल जाएगी पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी ?

उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बीच अब विंध्य क्षेत्र को एक नई पहचान...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img