एजेंसी /न्यूयॉर्क
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने दो दिन के अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के सामने एक एकेडमिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत ‘बहुत ज्यादा’ बेरोजगारी और देश के एजुकेशन सिस्टम को लेकर गहरी चिंताओं को देखते हुए एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. ‘सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक तबाही में फंसा हुआ है. यही सच्चाई है. कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है. कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक सभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के एजुकेशन सिस्टम में बहुत बड़ी प्रॉब्लम है.
राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भ्रष्ट चुनाव आयोग और इस भ्रष्ट सरकार की पूँछ में फिर से आग लगा दी है। राहुल का साफ कहना है कि अगर चुनाव आयोग के अनुसार करोड़ों वोटर फर्जी थे तो 2024 का चुनाव फर्जी था यह सरकार भी फर्जी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल ने दावा किया कि उनके पास चुनावों में धांधली और ‘वोट चोरी’ के सबूत हैं। राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत के राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर कई बड़े बयान दिए हैं। वोट चोरी पर राहुल ने दावा किया कि 14 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए। राहुल ने चुनावों में खर्च का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले भारतीय चुनावों में अब 50 गुना तक ज्यादा पैसा खर्च होने लगा है। राहुल ने कहा कि बीस से पचास गुना तक पैसे इलेक्शन में खर्च किए जा रहे हैं। हम जानते हैं कि ये पैसा कहां से आ रहा है। राहुल ने कहा कि पहले पांच साल तक तो हम सदमे में थे कि इतना पैसा कैसे खर्च हो रहा है।
राहुल एक तरफ तो वोट चोरी और पैसा खर्च करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी माना कि अब लोगों के मन से डर निकल गया है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोगों और सिस्टम के भीतर काम करने वाले व्यक्तियों में सरकारी एजेंसियों का डर था, लेकिन अब लोगों के मन से यह डर निकल गया है और यही सबसे बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस बदलाव का क्रेडिट छात्र और युवा आंदोलनों को देते हुए कहा कि आज के बच्चों ने वह हिम्मत दिखाई है जो उनके माता-पिता नहीं दिखा सके और एक तरह से बच्चों ने अपने माता-पिता के भविष्य की रक्षा की है। उन्होंने दोहराया कि चुनावी व्यवस्था में सुधार किए बिना कुछ नहीं होगा। उनके अनुसार, विपक्ष इस दिशा में काम कर रहा है और उसके पास चुनावी धांधली के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
सीनियर कांग्रेस लीडर भारत के युवाओं के बारे में मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन के एक सवाल का जवाब दे रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा हालात से परेशान युवाओं का एक हिस्सा मिडिल-क्लास परिवारों से है और उन्होंने फॉर्मल एजुकेशन ली है.
उन्होंने कहा कि युवाओं में फ्रस्ट्रेशन की असली वजह यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिखता. उन्होंने कहा, ‘हम इस पर स्टडी कर रहे हैं, हम इस पर गौर कर रहे हैं, और इसका कारण बहुत दिलचस्प है, जिसका निचोड़ यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिखता.’
करियर के मौकों को लेकर युवाओं और उनके माता-पिता के बीच बढ़ते गैप को समझाते हुए, गांधी ने कहा कि युवा पीढ़ी पिछली पीढ़ी की सलाह और अनुभवों पर सवाल उठा रही है.
उन्होंने कहा कि भविष्य में मौकों की कमी, बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम से जुड़ी चिंताएँ बड़ी चुनौतियाँ हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘तो वे असल में अपने माता-पिता से क्या कह रहे हैं, और हम माता-पिता से यह सुन रहे हैं, सुनो, तुम सफल नहीं हो, तुम्हारे पास नौकरी नहीं है.
गांधी ने कहा, ”पूरे सम्मान के साथ कहूं तो अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं अधिक मुश्किल स्थिति में हैं। हमारी लागत कम है। हमारी संख्या बहुत अधिक है और हम कहीं अधिक कष्ट सहन कर सकते हैं। भारत के लोग गंभीर मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। इसी तरह की क्षमता किसी चीज के निर्माण के लिए जरूरी होती है। इसलिए मैं भारत को लेकर बेहद आशावादी हूँ।”
साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि देश समय बर्बाद कर रहा है और यदि अगले पांच या दस वर्ष तक ऐसा ही चलता रहा तो भारत गंभीर मुश्किल में पड़ सकता है। गांधी के अनुसार, भारत की प्राथमिकता अपनी घरेलू आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के सामने कृषि को लाभकारी बनाने, देश में उत्पादन शुरू करने, मजबूत विनिर्माण क्षेत्र विकसित करने और ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करने जैसी बुनियादी चुनौतियां हैं, जो कुशल, प्रभावी और आम लोगों की पहुंच में हो। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि ये देश के लिए कहीं अधिक बड़े और व्यापक सवाल हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।
राहुल गांधी दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के सामने एक एकेडमिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आज (18 नवंबर) उनका शिकागो यूनिवर्सिटी जाने का भी प्लान है.






