एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम पिछले कुछ महीनों से साउथ स्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि इन दिनों तलाकशुदा धनुष और मृणाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है। इसी बीच एक वीडियो की वजह से मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि मृणाल बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर पैपराज़ी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मृणाल ठाकुर और वरुण धवन साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में मृणाल पिंक कलर की गाउन में दिख रही हैं और वरुण उनका हाथ थामकर उन्हें चलने में मदद करते दिख रहे हैं, क्योंकि वे प्रेग्नेंट महिला जैसी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मृणाल बेबी बंप के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है।
वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर बेबी बंप के साथ जरूर नज़र आ रही हैं, लेकिन वे प्रेग्नेंट नहीं हैं। उनका बेबी बंप फेक है। दरअसल, वे वरुण धवन के साथ है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म में वे एक प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभा रही हैं।






