मर्दानी बॉलीवुड की एक सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी है।
इस फ्रेंचाइज़ी की पिछली दोनों फिल्मों को जबरदस्त रिस्पांस मिला था, लेकिन इसकी नई फिल्म मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब रिस्पांस मिली है।
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं। वे एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देती हैं। फिल्म की कहानी बच्चों के किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। बच्चों को किडनैप करके भिखारी बनाया जाता है। भिखारी गैंग की लीडर है अम्मा, और इसी अम्मा से रानी का किरदार टकराता है। फिल्म की कहानी अच्छी है और रानी मुखर्जी ने भी शानदार अभिनय किया है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला।
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 फ्लॉप होने जा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपने बजट का आधा भी हासिल नहीं कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है और एक हफ्ते में केवल 26.30 करोड़ की कमाई कर पाई है। रानी की इस फिल्म का कलेक्शन भी लगातार गिर रहा है। अब यह फिल्म रोज़ 2 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है। ऐसे में इस फिल्म के लिए हिट होना लगभग असंभव है।






