विजय सेतुपति साउथ के बड़े सितारों में से एक हैं। वे अपनी शानदार अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
लंबे समय से सेतुपति फिल्मों में हीरो के साथ-साथ विलेन के किरदार भी निभाते आ रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है—4000 करोड़ की मेगा बजट फिल्म में विजय सेतुपति की एंट्री हो गई है।
लंबे समय से मेगा बजट फिल्म रामायण चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपया है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। अब इसी फिल्म में विजय सेतुपति के शामिल हुई है।
मूवीज़ सिंगापुर की रिपोर्ट के अनुसार, मेगा बजट फिल्म रामायण में विजय सेतुपति रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। विभीषण ने अपने असुर भाई रावण का साथ छोड़कर श्रीराम का समर्थन किया था और अच्छाई का पक्ष लिया था। अब इसी विभीषण के किरदार में विजय सेतुपति दर्शकों के सामने आएंगे।
#vijaysethupathi #celebritynews






