back to top

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का आज 36वां जन्मदिन है।

Must Read

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का आज 36वां जन्मदिन है।

जन्मदिन के मौके पर फैंस सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर आइए नोरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

नोरा फतेही ने 2014 में रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अब तक वे कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। हालांकि वे फिल्मों से ज़्यादा अपने आइटम सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं। अब तक नोरा कई हिट आइटम नंबर में दिख चुकी हैं। जॉन अब्राहम की 2018 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते में भी नोरा ने एक आइटम सॉन्ग किया था।

सत्यमेव जयते के पॉपुलर आइटम नंबर दिलबर में नोरा फतेही नज़र आई थीं। यह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय आइटम सॉन्ग्स में से एक है। इसे अब तक यूट्यूब पर 153 करोड़ (यानी 1530 मिलियन) से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पॉपुलर गाने के लिए नोरा फतेही को एक भी रुपया नहीं मिला। दरअसल, यह आइटम सॉन्ग उन्होंने बिना फीस लिए फ्री में किया था।

#norafatehi #entertainmentnews

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने किया इलाहाबाद विश्वविद्यालय नेक्स्ट जेन सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन

प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर में स्थित नेक्स्ट जेन सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन मंगलवार को कुलपति प्रो. संगीता...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img