back to top

‘अंगूठा चोरी’ से देश में हड़कंप, मरे हुए लोगों को जिंदा किया गया,विक्रांत भूरिया  का सबूतों के साथ बड़ा खुलासा!

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली

आदिवासी कांग्रेस के नेता विक्रांत भूरिया के एक खुलासे से देश में हड़कंप मच गया है उनका कहना है कि इस चोरी में मरे हुए लोगों को जिंदा किया गया और उनके अंगूठे के निशान लिए गए। ‘अंगूठा चोरी’ के ये केस ‘सिंगरौली फाइल्स’ से जुड़े हैं, जहां धिरौली कोल ब्लॉक में अडानी से जुड़ी कंपनी माइनिंग कर रही है। ग्राम सभाओं की अनुमति न लेना वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के तहत नियम का उल्लंघन है। मगर ऐसे मामले में फर्जी ग्राम सभाएं बनाई गईं और फर्जी अंगूठों के साथ अनुमति लेकर धड़ल्ले से माइनिंग की जा रही है।’

विक्रांत भूरिया ने  कहा किबीजेपी सरकार में हर तरह का फ्रॉड मुमकिन है। चाहे  देश में वोट चोरी हो , सीट चोरी  हो, या चंदा चोरी  हो और अब इसके  बाद  अंगूठा चोरी कांड हो गया उन्होंने कहा सिंगरौली कोल ब्लॉक पर लोगों के वोट या जमीन हथियाने हेतु मुर्दों को 5-7 वर्षों बाद जिन्दा किया गया है  ! मोदी सरकार देशद्रोही है। भारत की जनता मरी हुई है। अडानी दुनिया का सबसे बड़ा लुटेरा सबसे बड़ा डकैत है। देश को बर्बाद कर दिया, तबाह कर दिया,कंगाल कर दिया। देश की सारी एजेंसिया इनके दबाव में है ये आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है, इन्हें पता है कि इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ये गुरु घंटाल है कुछ भी कर सकते हैं। सी बी आई कुछ नहीं करेगी जांच को लटकाएंगी। अडानी जी को फ़ायदा पहुचाने के लिए मोदी जी और मोदी भक्तों ने देश का बहुत कुछ सम्पति दे दी.

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आदिवासियों के वन अधिकारों का उल्लंघन कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन पूंजीपतियों और कारोबारी समूहों को सौंप रही है।

पार्टी ने कहा कि विकास के नाम पर देशभर में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों का हनन हो रहा है और जहां भी इस तरह के मामले सामने आते हैं उनकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस कार्य समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य के. राजू तथा कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विकास परियोजनाओं और खनन के लिए किये जा रहे भूमि अधिग्रहण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर कांग्रेस इन मामलों को न्यायालय में भी चुनौती देगी।

श्री राजू ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों का शोषण कर रही है और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों को मिले अधिकारों की अनदेखी कर फर्जी ग्राम सभाओं के माध्यम से वन भूमि के अधिग्रहण की अनुमति दी जा रही है तथा इसका लाभ चुनिंदा पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों को पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के विरोध में होने वाले शांतिपूर्ण आंदोलनों को पुलिस बल के जरिए दबाया जाता है। डॉ. भूरिया ने आरोप लगाया किवोट चोरी के बाद अब अंगूठा चोरीकी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जिन लोगों का वर्षों पहले निधन हो चुका है, उनके नाम पर अंगूठे के निशान लगाकर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई दिखाई गई। उन्होंने बृजभान सिंह, जगमंडल सिंह, नंदलाल सिंह खेरवार और सुखारिया खेरवार सहित कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी तथ्य आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों पर आधारित हैं।

इन सभी मामलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक संबंधित खनन एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रियाओं पर रोक लगाई जानी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट क्रांति की तैयारी, Jio को मिली बड़ी मंजूरी; अब बढ़ेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की रफ्तार ?

भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। देश के...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img