back to top

भागम भाग बॉलीवुड की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक है।

Must Read

भागम भाग बॉलीवुड की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म को कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग इसे याद करते हैं। आज भी इसके सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और इस पर मीम्स भी खूब बनते हैं। लंबे समय से फैंस इस शानदार कॉमेडी फिल्म के सिक्वल का इंतज़ार कर रहे हैं। मेकर्स ने भी सिक्वल की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक शूटिंग शुरू नहीं हुई है। और इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

भागम भाग में अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ गोविंदा मुख्य किरदार में नज़र आए थे। लेकिन इस बार सिक्वल में अक्षय और परेश रावल तो दिखाई देंगे, लेकिन गोविंदा नज़र नहीं आएंगे। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा को भागम भाग 2 से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मेकर्स ने मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मनोज बाजपेयी साथ दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

#govinda #manojbajpayee #BhagamBhag2

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

अक्टूबर में लॉन्च होगी Audi Q3, 204hp इंजन और 4-स्पोक स्टीयरिंग से होगी खास ?

Audi Q3 Launch Date: लग्जरी कार पसंद करने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए ऑडी जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img