back to top

‘क्या मैं कानून व्यवस्था भंग कर रहा हूं, जो आप मुझे रोकने आए हैं-संजय सिंह

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/ प्रयागराज 

प्रयागराज यू पी में तानाशाही चरम पर है बंद कमरे में भी लाखों छात्रों के भविष्य  पर बात करने तक की इजाजत नहीं पेपर लीक पर बात करने पर प्रशासन रोकने पहुंच गया है। मोदी योगी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है विपक्ष को कुचलना चाहती है। यह बात राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तब कही जब वे सर्किट हाउस में पेपर आउट को लेकर छात्रों को संबोधित करने वाले थे तभी एस डी एम अपने लाव लश्कर के साथ वहाँ पहुँच कर कार्यक्रम को रोकने लगे.

संजय सिंह ने कहा ‘क्या मैं कानून व्यवस्था भंग कर रहा हूं, जो आप मुझे रोकने आए हैं। आपको सर्किट हाउस के अंदर आने का अधिकार ही न हीं है। अगर मैं सार्वजनिक स्थान या सड़क पर कोई कार्यक्रम करता तो आप एक बार रोक सकते थे। कहा कि आप सांसद के अधिकारों का हनन करना चाहते हैं। इसकी शिकायत मैं प्रिविलेज कमेटी से करूंगा।’

यह बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारयों से कहीं। संजय सिंह सोमवार को सर्किट हाउस में पेपर लीक प्रकरण में छात्रों और संगठनाें के साथ संवाद कर रहे थे। इसी बीच सभागार में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सिटी सत्यम मिश्रा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य पहुंच गए।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को प्रयागराज में पेपर लीक पर छात्रों से चर्चा करने से पुलिस ने रोका, सर्किट हाउस की बिजली भी काट दी। पुलिस-प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला दिया, जिस पर संजय सिंह ने इसे दमनकारी नीति बताया और छात्र नेता हिरासत में लिए गए।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह से किनारे चलकर बात करने को कहा। इस पर संजय सिंह भड़क गए। अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि जिस परीक्षा पर हो रही चर्चा को आप रोकने के लिए आए हैं, वही परीक्षा पास करके आप अधिकारी बने हैं। अफसराें के कहने के बाद भी सांसद संजय सिंह अपनी जगह से नहीं हिले।

सांसद संजय सिंह ने एडीएम और डीसीपी से कहा कि सर्किट हाउस आपकी निजी प्रॉपर्टी नहीं है। यह जनता के पैसे से बना है। बंद कमरे में क्या हो रहा है, यह देखना आपका काम नहीं है। यहां पर कोई देश विरोधी बात हो रही है क्या। यहां परीक्षाओं में पेपर लीक पर चर्चा हो रही है। क्या लोकतंत्र में इस पर बात करना गुनाह है। यह पहली बार देख रहा हूं कि प्रशासन कह रहा है कि पेपर लीक पर बात मत करिए। लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है और बात नहीं की जाएगी।

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और युवाओं की बंद कमरे में बातचीत को प्रशासन ने रोक दिया। पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा को तानाशाही बताते हुए अधिकारियों ने बैठक बंद करवाई। युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं क्योंकि पेपर लीक से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश में छात्रों और युवाओं के अधिकारों पर प्रशासन की बढ़ती अवरोध की तस्वीर दिखाती है। संजय सिंह इस मुद्दे पर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे और बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

आरआईएस ने मनाया 44वाँ स्थापना दिवस, वैश्विक दक्षिण की आवाज़ को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने अपना 44 वाँ स्थापना दिवस विशिष्ट...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img