back to top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लाइव प्रेस वार्ता

Must Read

संविधान के मजबूत रक्षक, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज, पीडीए के मजबूत नेतृत्व, युवाओं के संघर्ष के पथ प्रदर्शक मा. श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! अखिलेश यादव के जन्मदिन पर खड़गेमायावती ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ/नई दिल्ली,

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने की ओर हम मिलकर अग्रसर रहेंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लंबी उम्र की शुभकामनाएं।

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तथागत गौतम बुद्ध जी आपको स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

इसके अलावा, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपनी कार्यकुशलता और सटीक रणनीति से भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में पटखनी देने वाले शानदार नेता, जनता के हितैषी, विकास के विजन से युक्त, प्रदेश और देश का भविष्य अखिलेश यादव आपको जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको शक्ति दें और आप प्रदेश का आगामी चुनाव में नेतृत्व करें जनता आपको वापिस से सूबे का सुल्तान बना देखना चाहती है और जनता आपको वोट और सीट देकर जन्मदिन का तोहफा देना चाहती है। जनता के हित के लिए जितना आप करते और सोचते हैं, कार्यकर्ताओं के हित और उज्जवल भविष्य के लिए जितना आप करते और सोचते हैं उतना कोई दूसरा नेता नहीं करता इसीलिए आप सर्वश्रेष्ठ हैं और जनता और कार्यकर्ता की पहली पसंद थे और हैं एवं रहेंगे। आपको जन्मदिन की बहुतबहुत शुभकामनाएं।

उधर, समाजवादी पार्टी मुख्यालय समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार सुबह से ही जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा है, जहां अखिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया जा रहा। समर्थकों में काफी उल्लास देखने को मिल रहा है। उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

ज्ञात हो 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे अखिलेश यादव वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद के रूप में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

फीफा विश्व कप 2026: ब्राज़ील ने जापान को हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, पराग्वे ने जर्मनी को किया बाहर ?

फीफा विश्व कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। नॉकआउट चरण के मुकाबलों में हर टीम...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img