चौथा अक्षर संवाददाता/ नई दिल्ली
‘मुझसे एयरपोर्ट पर मिलो’ ये मैसेज ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों को भेजा है। अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से लौटने वाले हैं। हालांकि, भारत आने से पहले उन्होंने दावा किया कि मुझे आने पर गिरफ्तार किया जा सकता है। अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बार-बार परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे, इस विफलता के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
अभिजीत दीपके ने कहा कि वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे। इसी को लेकर उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है। इसी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो जंतर-मंतर पर इस प्रोटेस्ट नेतृत्व करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ये विरोध प्रदर्शन अहिंसक और संवैधानिक होगा। अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि 6 जून को, एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वो पैदल चलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। यहां वो जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन को लेकर औपचारिक रूप से अनुमति मांगेंगे।
कौन है ये 3 युवा जो कुछ ही घंटो में सेलिब्रिटी बन गए , जिनकी बाते अब करोड़ो लोग सुनेगे ? कॉकरोच जनता मुवमेंट के फाउंडर अभिजीत दिपके ने तीन युवाओ को अपने इस मुवमेंट की ज़िम्मेदारी दी है,

सौरव दास को अब कॉकरोच जनता पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर जाना जायेगा , सौरव दास अपने साथ पत्रकारिता के क्षेत्र का एक लंबा और समृद्ध अनुभव लेकर आए हैं , उन्होंने कानूनी, न्यायिक , सामाजिक मुद्दों की जांच, विश्लेषण और रिपोर्टिंग करने में कई साल बिताए हैं , दास उन लोगों में से एक थे जिन्होंने नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था ,

विजेता दहिया एक लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्माता हैं और उन्होंने कई यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट में सहयोग किया है , उन्होंने दो बेस्ट-सेलर (सबसे ज्यादा बिकने वाली) किताबें लिखी हैं ” पॉवर ऑफ यूनिवर्स ” और ” टू हेल विद दैट जॉब ”,
विजेता दहिया ने हरियाणवी फिल्मों ” दरारें ” और ” ओपरी पराई ” का लेखन और निर्देशन भी किया है , अब वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम करेंगे ,

आशुतोष रांका को पार्टी की मीडिया और कम्युनिकेशन टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है , उन्होंने भारत के प्रीमियम संस्थान IIT कानपुर और दुनिया के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पढ़ाई की है,
पिछले साल भारत लौटने के बाद से वे जयपुर में काफी एक्टिव है , उन्होंने पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं के हक के लिए कई बड़े आंदोलनों और मुद्दों (जैसे NEET पेपर लीक और स्थानीय सामाजिक मामले) की अगुवाई की है ,
चौथा नाम : सोनम वांगचूक ,
सोनम वंगचूक जिन्हे पूरा देश जानता है , एक इंजीनियर और वैज्ञानिक है , जिन्होंने भारत की सेना के लिये कई अविष्कार किये , कॉकरोच जनता पार्टी अब सोनम वांगचूक का समर्थन मिल गया है , अभिजीत दिपके पर सोनम वांगचूक ने भरोसा जताते हुए 6 जून को होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने की बात कही,
6 जून के लिए तैयार…
पास में कुछ और नहीं, सिर्फ़ शांति और प्यार का हथियार है। बल (ताक़त) का प्रयोग, यदि कोई हो, तो हमारी तरफ से बिल्कुल नहीं होना चाहिए! चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े…हर एक को जिंदगी में एक बार जेल जाना चाहिए किसी अपराध (जुर्म) के लिए नहीं, बल्कि एक नेक मकसद (कारण) के लिए…!
सोनम वांगचुक