back to top

50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर वाला नया 5G फोन, भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा Mivi One 5G

Must Read

Mivi One 5G Launch: ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही है। कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी सामने रखी हैं।

Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर के सटीक मॉडल की जानकारी नहीं दी है। फोन को बजट सेगमेंट में उतारे जाने की संभावना है और रिपोर्टों के मुताबिक इसकी कीमत करीब ₹15,000 के आसपास हो सकती है। अंतिम कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होगा। कंपनी के लिए यह लॉन्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Mivi अभी तक मुख्य रूप से ईयरफोन, स्पीकर, साउंडबार और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती रही है।

50MP का प्राइमरी कैमरा !

Mivi ने फोन के कैमरा सेटअप को भी टीज कर दिया है। Mivi One 5G में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरे कैमरे की जानकारी फिलहाल कंपनी ने साझा नहीं की है। फोन के रियर पैनल पर दो बड़े गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देते हैं। कैमरा डिजाइन को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया टीजर के जरिए दिखाया है।

Android 16 के साथ आएगा फोन ?

सॉफ्टवेयर के मामले में Mivi One 5G को Android 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन—Burgundy, Blue और Green—में पेश करेगी। फोन की बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी डिस्प्ले, बैटरी, RAM और स्टोरेज जैसे कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। इनकी जानकारी 24 सितंबर के लॉन्च इवेंट में मिलने की उम्मीद है।

Mivi Care+ से मिलेगा आफ्टर-सेल्स सपोर्ट ?

स्मार्टफोन बाजार में नई कंपनी होने के बावजूद Mivi ने फोन के साथ आफ्टर-सेल्स सर्विस पर जोर दिया है। कंपनी के Mivi Care+ प्रोग्राम में एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी शामिल होगी Mivi का दावा है कि One 5G के लिए देशभर में 500 से ज्यादा अधिकृत सर्विस हब उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सात दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और डेडिकेटेड Care+ ऐप के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट को ट्रैक करने की सुविधा भी दी जाएगी। कंपनी 19,000 से अधिक पिन कोड पर डोरस्टेप पिकअप और रिटर्न डिलीवरी की सुविधा देने का दावा कर रही है।

Mivi One 5G ऐसे सेगमेंट में प्रवेश कर रहा है जहां Redmi, Realme, Motorola, POCO और अन्य कंपनियों के कई स्मार्टफोन पहले से मौजूद हैं। ऐसे में Mivi के लिए केवल Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरा ही नहीं, बल्कि कीमत, बैटरी, सॉफ्टवेयर अनुभव और सर्विस नेटवर्क भी महत्वपूर्ण होंगे। 24 सितंबर को लॉन्च के बाद फोन की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन सामने आने पर यह स्पष्ट होगा कि Mivi अपने पहले स्मार्टफोन के जरिए भारतीय 5G बाजार में किस तरह की पेशकश लेकर आई है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

इंदौर में छात्रों की गूंज रोक नहीं पाई भाजपा सरकार, राहुल गांधी बोले – पूरे सिस्टम के टॉप पर 6 लोग बैठे हैं

श्याम लाल शर्मा/इंदौर भाजपा सरकार इंदौर में भी राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम को नहीं रोक पायी...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img