सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। शुरुआत में फिल्म ने तूफानी कमाई की। शुरुआती कमाई को देखकर लग रहा था कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700–800 करोड़ तक पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि अभी तक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
बॉर्डर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। उम्मीद थी कि यह फिल्म धुरंधर से भी ज्यादा कमाई करेगी। लेकिन 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो हफ्तों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 294.25 करोड़ की कमाई की है। लगातार गिरते कलेक्शन की वजह से अभी तक यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है।
हालांकि 300 करोड़ तक न पहुंचने के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की वजह से बॉर्डर 2 सुपरहिट साबित हो चुकी है।






